सवाई माधोपुर में लम्पी रोग से बचाव के लिए बने कंट्रोल रूम, देखें हेल्पलाइन नंबर
लम्पी स्किन डिजीज के संभावित प्रकोप को रोकने के लिए पशुपालन विभाग ने ब्लॉकवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। पशुपालक 1962 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

सवाई माधोपुर जिले में लम्पी स्किन डिजीज रोग के सम्भावित प्रकोप को देखते हुए पशुपालन विभाग ने रोकथाम के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजीव गर्ग ने इसकी जानकारी दी।
संयुक्त निदेशक डॉ. गर्ग के अनुसार, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश रोशन मीना 9636980734 जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के प्रभारी होंगे। सवाई माधोपुर ब्लॉक के लिए डॉ. विजय श्रीराव 9829148243, सूरवाल के लिए डॉ. महावीर मथुरिया 9414910105, चौथ का बरवाड़ा के लिए डॉ. चन्द्र प्रकाश गुप्ता 9414416128, मलारना डूंगर के लिए डॉ. भगवती प्रसाद मीना 7340641627, खण्डार के लिए डॉ. अनिल शुक्ला 9414553992, बौंली के लिए डॉ. देवेन्द्र गोयल 9413814726, गंगापुर सिटी के लिए डॉ. योगेश शर्मा 9828522773, वजीरपुर के लिए डॉ. सुरेश मीना 9414940540 और बामनवास ब्लॉक के लिए डॉ. माधोसिंह मीना 9929484857 को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
संयुक्त निदेशक ने जिले के सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, किसान एवं पशुपालकों से अपील की कि पशुओं में लम्पी रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल इसकी सूचना कन्ट्रोल रूम को दें। उन्होंने बताया कि कन्ट्रोल रूम पर सूचना मिलने के बाद संबंधित ब्लॉक में आरआरटी रोगी पशु के उपचार के लिए पहुंचेगी।
पशुपालक मोबाइल वेटरिनरी यूनिट 1962 पर भी कॉल कर सकते हैं। सूचना मिलने पर सस्पैक्टेड पशु को आइसोलेट कर समय पर उपचार किया जा सकेगा। विभाग ने नियंत्रण कक्ष और मोबाइल वेटरिनरी यूनिट के माध्यम से लम्पी स्किन डिजीज के सम्भावित प्रकोप की स्थिति में त्वरित सूचना, आइसोलेशन और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
