राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे के तहत मंगलवार को सवाई माधोपुर न्याय क्षेत्र के न्यायिक अधिकारियों ने जिले एवं विभिन्न तालुका मुख्यालयों पर नशे के दुष्परिणामों से संबंधित व्यापक विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए। शिविरों में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।

जिला मुख्यालय पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर की सचिव समीक्षा गौतम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरवाल में आयोजित जागरूकता शिविर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, शिक्षा, रोजगार और पूरे समाज के लिए घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

इसी क्रम में सुन्दरलाल बंशीवाल, न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर-खिलचीपुर, डॉ. प्रियंका पारीक, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर, मयंक पालीवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालय सूरवाल, निधि शर्मा, प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खिलचीपुर तथा गीतांजलि जादौन, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जीनापुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

तालुका गंगापुर सिटी में रेशमा खान, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-02 ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी, मीनाक्षी अमित चौधरी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चूली तथा संगीता मोगा, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मच्छीपुरा में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और उससे बचाव के संबंध में जानकारी प्रदान की।

इसी प्रकार सुरेश कुमार सेन, अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति बामनवास ने शारदा विद्यालय पिपलाई, विकास नेहरा, अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति बौंली ने स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालय बौंली, नेहा मौर्य, अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति चौथ का बरवाड़ा ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय चौथ का बरवाड़ा तथा रविंद्र कुमार, अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति खंडार ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खंडार में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन कर विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

शिविरों के दौरान विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्परिणामों, नशे से बचाव के उपायों, नशा छोड़ने के उपायों, एनडीपीएस एक्ट 1985 के प्रमुख प्रावधानों, नशा पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास, नशा मुक्ति केन्द्रों की भूमिका तथा नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से संबंधित विधिक प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने, अपने परिवार और समाज को भी जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल एवं पैनल अधिवक्ताओं ने भी जागरूकता शिविर आयोजित कर नशे के दुष्परिणामों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। जिलेभर में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से विद्यार्थियों तक नशामुक्त जीवन का संदेश पहुंचाते हुए विधिक जागरूकता को व्यापक स्तर पर मजबूत करने का प्रयास किया गया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story