श्री विजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट, बजरिया शिव मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में शनिवार को दोपहर 1 बजे से नन्दोत्सव का आयोजन किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित नन्दोत्सव में कृष्ण भजनों की अमृतधारा बही और महिला-पुरुष श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।

ट्रस्ट के व्यवस्थापक अंजनी कुमार गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में साकेत म्यूजिकल ग्रुप के गायक सुरेंद्र शर्मा, पत्रकार टिंकू शर्मा, हरिबल्लभ शर्मा और गिरधारी लाल शर्मा ने कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी। सुरेंद्र शर्मा ने ‘जसोदा जायो ललना नेक होले झोटया दीजो’, ‘ब्रज में हो रही जय जयकार’ और ‘नंद घर लाला जायो है’ सहित भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

नन्दोत्सव में ट्रस्ट अध्यक्ष वैध नाथूलाल गौतम, उपाध्यक्ष विनोद कुमार गर्ग, महामंत्री पूरणमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, सहमंत्री गिरधारीलाल शर्मा, ट्रस्टी निरंजन सिंहल, प्रहलाद राय गोयल, तेज कुमार कुमावत, ओम प्रकाश मित्तल, शीतलदास, देवेंद्र कुमार, महावीर प्रसाद सिंहल, गिरिराज केदावत और वैध श्री बल्लभ सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुषजन शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने नन्दोत्सव का आनंद लेते हुए नृत्य किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रसादी का वितरण किया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित नन्दोत्सव में भक्ति गीतों और सामूहिक उत्साह के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story