सवाई माधोपुर शहर के राजबाग चौराहा स्थित श्री बांके माता मंदिर पर इस वर्ष होली के पावन पर्व पर 2 मार्च को भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहे हैं। कार्यक्रम के तहत रात्रि 8:00 बजे से 1:00 बजे तक भजन संध्या एवं फाग उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथिगण

उक्त धार्मिक कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नरेंद्र मोहन चौधरी, अध्यक्ष खाद्य व्यापार संघ द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के सचिव श्री प्रेम प्रकाश पाराशर शिरकत करेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान पार्षद श्रीमती बिना गौतम एवं श्री सोनू मंगल उपस्थित रहेंगे।

दर्शनार्थियों हेतु विशेष व्यवस्थाएं

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद हरिप्रसाद गुप्ता ने बताया कि "भक्तों एवं दर्शनार्थियों के बैठने की विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिसमें वृद्ध जनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से कुर्सियों पर बैठने की व्यवस्था भी की गई है।" गुप्ता ने यह भी बताया कि श्री खाटू श्याम बाबा के दरबार में इत्र वर्षा एवं पुष्प वर्षा भी की जाएगी, जो आकर्षण का केंद्र रहेगी।

भजन गायकों की स्वर लहरियां और सांस्कृतिक संदेश

भजन संध्या में भजन गायक के रूप में श्री अशोक जी टीवी वाले, श्री अंशुल शर्मा, श्री नारायण सोनी, श्री रोहित शर्मा, श्री गिरिराज शर्मा पत्रकार और श्री अनिल श्रीमाल सहित अन्य स्थानीय भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। "मातृशक्ति चाहती है कि प्रत्येक नागरिक इस धार्मिक व सामाजिक महोत्सव का भरपूर आनंद ले सके ताकि समाज में भक्ति, संस्कृति एवं समरसता का संदेश पहुंचे।"

आयोजन समिति और सक्रिय कार्यकर्ता

तैयारियों के दौरान आयोजन को सफल बनाने में मनोज भारद्वाज, संजय सिंघल, दीपक नरूका, हरिप्रसाद गुप्ता, नरेंद्र भारद्वाज, सनी नरूका, कार्तिक नाम, अविनाश चौधरी, दीपक नरूका, महेंद्र पांडे, हनी नरूका, महेंद्र जांगिड़ एवं राजेश मीणा सहित अनेक बंधु सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story