सवाई माधोपुर: खण्डार में पंजाब नेशनल बैंक के सामने खड़ी बाइक में लगी आग
खण्डार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर खड़ी बाइक से अचानक धुआं उठने के बाद बैंक कर्मियों और स्थानीय लोगों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया।

सवाई माधोपुर के खण्डार में दोपहर 12:30 बजे पंजाब नेशनल बैंक के सामने खड़ी बाइक में आग लगने के बाद आग बुझाने का प्रयास करते बैंक कर्मचारी और स्थानीय लोग।
सवाई माधोपुर (बृजेश त्रिवेदी)। खण्डार शहर में आज दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। पंजाब नेशनल बैंक के सामने खड़ी एक बाइक में अचानक धुआं उठने लगा, जिससे वहां मौजूद लोगों और बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया। लोगों एवं बैंक कर्मियों की सजगता से बड़ा हादसा होने से टल गया।
अचानक उठी लपटें और मची अफरा-तफरी
घटना दोपहर 12:30 की है जब एक व्यक्ति अपनी बाइक से पंजाब नेशनल बैंक आया था। वह बाइक खड़ी करके बैंक के अन्दर ही गया था कि इतने में ही बाइक से धुआं उठने लग गया। यह धुआं धीरे-धीरे बढ़ता चला गया और जब लोगों का ध्यान इस ओर गया तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बैंक कर्मियों और स्थानीय लोगों का साहसी प्रयास
धुआं उठता देख लोग तुरंत पानी की बाल्टी लेकर बाइक की ओर दौड़े। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बैंक कर्मी भी तुरंत बैंक से आग बुझाने वाला संयत्र और सिलेंडर लेकर बाहर आए। बैंक कर्मियों ने कई बार प्रयास करने पर आग पर काबू पाया। बाइक मालिक भी तुरंत बैंक से बाहर आया और यह दृश्य देखते ही वह पूरी तरह से "सकते में आ गया।"

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
