सवाई माधोपुर में कायस्थ समाज की ओर से वंशी मैरिज गार्डन में श्री चित्रगुप्त पूजन एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समारोह का शुभारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त के विधिवत पूजन एवं महाआरती के साथ हुआ। इसके बाद समाज की प्रतिभाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समारोह को यादगार बनाया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रुचिका माथुर, गुंजन, मोना, रिद्धिमा, मुद्रिका माथुर, आरोही, ध्वनि, संस्कृति, आयुष और कार्तिक श्रीवास्तव ने नृत्य प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं श्रीमती शिचा कुलश्रेष्ठ, कृति श्रीवास्तव, अनिल कुलश्रेष्ठ और ज्ञानेंद्र माथुर ने भावपूर्ण कविता पाठ किया। मालती कुलश्रेष्ठ ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किया, जबकि श्री शिवेंद्र श्रीवास्तव ने गीत की प्रस्तुति दी।

समारोह का मुख्य आकर्षण सौरभ माथुर द्वारा लिखित और पुलकित माथुर द्वारा निर्देशित नाटक "कायस्थों की चौपाल: अहम की छतरी" रहा। नाटक का टीम द्वारा प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

मनोरंजन के लिए आयोजित लकी ड्रॉ (लॉटरी) में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को डॉ. प्रियंका सक्सेना ने पुरस्कृत किया। इसके अलावा महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग आयोजित चेयर रेस प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

समारोह के दौरान सामाजिक सरोकारों के तहत देवेंद्र माथुर एवं मुकेश माथुर की ओर से एपेक्स हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर लगाया गया। समाजहित में विशेष योगदान देने और अपना अमूल्य समय समर्पित करने के लिए अश्वनी सक्सेना, मुकेश श्रीवास्तव, भारत भूषण माथुर, विष्णु माथुर और संदीप माथुर को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन विष्णु माथुर और मुकेश श्रीवास्तव ने किया। समारोह के समापन पर कायस्थ महासभा के अध्यक्ष डॉ. अश्वनी सक्सेना ने उपस्थित अतिथियों, आगंतुकों और आयोजन में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इसके बाद सामूहिक स्नेह भोज का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कायस्थ समाज के सदस्यों ने धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामाजिक सहभागिता के साथ दीपावली स्नेह मिलन समारोह में भागीदारी निभाई।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story