सवाई माधोपुर, 23 सितम्बर। भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर वतन फाउंडेशन, सवाई माधोपुर की ओर से आगामी 15 अक्टूबर 2026 को कलाम रत्न अवार्ड 2026 समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में सरकारी विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को कलाम स्कॉलरशिप प्रदान करने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को कलाम रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन को लेकर बुधवार को मानटाउन क्लब, सवाई माधोपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें वतन फाउंडेशन के प्रवक्ता मोइन खान ने कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य एवं विभिन्न गतिविधियों की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी।

वतन फाउंडेशन फाउंडर हुसैन आर्मी ने बताया कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने अपने जीवन में शिक्षा, विज्ञान, युवाओं और राष्ट्र निर्माण को विशेष महत्व दिया। उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए आयोजन का उद्देश्य जिले की प्रतिभाओं को पहचान एवं प्रोत्साहन प्रदान करना है।

इस वर्ष कलाम रत्न अवार्ड समारोह में सवाई माधोपुर जिले के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 10 तथा कक्षा 12 के विभिन्न संकायों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक मेधावी विद्यार्थी को 5000 रुपये की एकमुश्त राशि कलाम स्कॉलरशिप के रूप में प्रदान की जाएगी।

फाउंडेशन संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपनी आगे की शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना है।

संगठन सचिव राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किए जाने के साथ उनकी उपलब्धियों को समाज के सामने लाने का भी प्रयास किया जाएगा, ताकि अन्य विद्यार्थी भी शिक्षा एवं मेहनत के प्रति प्रेरित हों।

समारोह में सवाई माधोपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले गणमान्य व्यक्तियों एवं प्रतिभाओं को «कलाम रत्न» सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। महिला विंग प्रमुख रोमा नाज़ ने बताया कि वतन फाउंडेशन ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित करने का प्रयास कर रहा है, जिन्होंने शिक्षा, सामाजिक सेवा, चिकित्सा, खेल, कला-संस्कृति, साहित्य, प्रशासन, उद्योग, पत्रकारिता, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

फाउंडेशन का उद्देश्य जिले में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को सार्वजनिक मंच प्रदान करना तथा उनकी उपलब्धियों से नई पीढ़ी को प्रेरणा देना है।

हुसैन आर्मी ने कहा कि वतन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि कलाम रत्न अवार्ड 2026 को केवल पुरस्कार वितरण तक सीमित न रखते हुए इसे शिक्षा, प्रतिभा, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने वाले आयोजन के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के माध्यम से विशेष रूप से विद्यार्थियों को यह संदेश देने का प्रयास किया जाएगा कि मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर हर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वतन फाउंडेशन प्रवक्ता मोइन खान ने उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से आयोजन को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए। उन्होंने जिले के नागरिकों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों, cf जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से कलाम रत्न अवार्ड 2026 को सफल बनाने में सहयोग एवं सहभागिता की अपील की।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story