08 फरवरी 2026, सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी, जोधपुर के तत्वाधान में माननीय न्यायाधिपति श्रीमान प्रवीर भटनागर, राजस्थान उच्च न्यायालय की अध्यक्षता में द्वितीय त्रैमासिक कार्यशाला आज दिनांक 08.02.2026 को जिला मुख्यालय, सवा‎ईमाधोपुर में आयोजित की गयी।


कार्यशाला में सम्मिलित गणमान्य अतिथि एवं शुभारंभ

उक्त सेमीनार में निम्नलिखित अधिकारियों ने भाग लिया:

  • श्रीमान देवेन्द्र दीक्षित, जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवा‎ईमाधोपुर
  • श्रीमान केशव कौशिक, जिला एवं सेशन न्यायाधीश दौसा
  • सवा‎ईमाधोपुर, दौसा व टोंक के समस्त न्यायिक अधिकारीगण

कार्यक्रम को माँ सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्जवलन कर आरम्भ किया गया।


कानूनी प्रावधानों पर गहन विचार-विमर्श एवं मार्गदर्शन

उक्त सेमीनार में उपस्थित वक्ताओं ने इन विषयों पर अपने आख्यान दिये:

  • नये आपराधिक कानून: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम।
  • सिविल प्रक्रिया संहिता के आदेश 7 नियम 11, आदेश 1 नियम 10, आदेश 38 नियम 4 व 5, आदेश 14 नियम 2 एवं प्रतिरक्षा प्रार्थना पत्र।

माननीय न्यायाधिपति महोदय द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण को नये आपराधिक कानूनों के नये प्रावधानों पर जोर देने के साथ ही न्यायिक कार्य के दौरान आने वाली कठिया‎ईयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया एवं न्यायिक अधिकारीगण द्वारा प्रस्तुत शंकाओं का समाधान किया।

उक्त कार्यशाला में नये आपराधिक कानून एवं सिविल प्रक्रिया सम्बन्धी विभिन्न प्रावधानों के सम्बन्ध में गहन विचार विमर्श कर, माननीय न्यायाधिपति महोदय के मार्गदर्शन में सम्भाषण किया गया।


कार्यक्रम संचालन एवं आभार प्रदर्शन

इस कार्यक्रम का संचालन डा. प्रियंका पारीक, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश व सुश्री समीक्षा गौत्तम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवा‎ईमाधोपुर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की प्रभारी अधिकारी डा. प्रियंका पारीक, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवा‎ईमाधोपुर द्वारा माननीय न्यायाधिपति एवं न्यायक्षेत्र के पधारे हुए माननीय जिला न्यायाधीश महोदय तथा उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण का धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री आशुतोष सिंह आढ़ा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सवा‎ईमाधोपुर ने कार्यशाला काे सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story