सवाई माधोपुर जिले के थाना मानटाउन पुलिस ने शहर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाके इन्द्रा कॉलोनी में 17 जुलाई, 2026 को देर शाम हुई ज्वैलर दिनेश गोयल के साथ लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल पांच बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए वारदात में इस्तेमाल की गई स्कोर्पियो गाड़ी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि 17 जुलाई, 2026 को ज्वैलर दिनेश गोयल इन्द्रा कॉलोनी में करीब पौने आठ बजे अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान इन्द्रा कॉलोनी स्थित मानटाउन बालिका स्कूल के पास चार बदमाशों ने जबरन उनकी बाइक को रोककर उन्हें नीचे गिरा दिया। बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया और गले से सोने की चैन तोड़ने का भी प्रयास किया।

पीड़ित ज्वैलर दिनेश गोयल के बैग में 26 ग्राम सोना एवं लगभग एक लाख तीस हजार रुपये नकद रखे हुए थे। घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात अभियुक्तों की सुरागरसी और पतारसी के लिए प्रयास शुरू किए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह मीणा के निर्देशन में वृत्ताधिकारी सवाई माधोपुर शहर श्री राजेन्द्र मीणा एवं थानाधिकारी मानटाउन श्री सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में शहर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाके में हुई दुस्साहसिक लूट की वारदात का खुलासा करने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बदमाशों के भागने के रास्ते का पता लगाया और वारदात में प्रयुक्त स्कोर्पियो की पहचान की। इसके बाद पूर्व में चालानशुदा अपराधियों और संदिग्धों से पूछताछ की गई।

सायबर सेल के उप निरीक्षक अजीत मोगा को मुखबिर एवं तकनीकी आसूचना के माध्यम से जानकारी मिली कि उक्त वारदात दिलखुश मीणा और अशोक मीणा नामक बदमाशों द्वारा कारित की गई है। चिन्हित बदमाशों को पकड़ने के लिए थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के सुपरविजन में संजय कुमार सहायक उप निरीक्षक, बुद्धिप्रकाश हैड कानिस्टेबल, विजय सिंह और जगदीश कानिस्टेबल की टीम गठित कर जयपुर भेजी गई।

पुलिस टीम ने विशेष कार्य योजना बनाकर बदमाशों को अक्षय पात्र चौराहा, जगतपुरा, जयपुर से दबोचने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान आशीष सैन पुत्र महावीर उम्र 21 साल निवासी अरनिया थाना गंगापुर सदर जिला सवाई माधोपुर (बापर्दा गिरफ्तार), रवि पुत्र हेमराज मीणा उम्र 20 साल निवासी पट्टी कला बामनवास जिला सवाई माधोपुर (बापर्दा गिरफ्तार), दिलखुश पुत्र चेतराम जाति मीणा उम्र 23 साल निवासी गढ़खेड़ा थाना गढ़खेड़ा जिला करौली (बापर्दा गिरफ्तार), अशोक कुमार मीणा पुत्र रामेश्वर मीना उम्र 23 साल निवासी जोड़ली थाना सपोटरा जिला करौली तथा प्रशांत कावटंया पुत्र मुकेश कुमार उम्र 22 साल निवासी कैमा थाना नादौती जिला करौली हाल बजरंग कॉलोनी जगतपुरा जयपुर के रूप में हुई है। प्रशांत कावटंया स्कोर्पियो गाड़ी का मालिक है।

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने ज्वैलर की दो-तीन दिन तक रेकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। सभी बदमाशों की उम्र 20 से 25 वर्ष के मध्य है और सभी जयपुर में कमरा लेकर पढ़ाई करते हैं।

पुलिस ने बताया कि इस लूट की वारदात का पर्दाफाश पुलिस की विभिन्न टीमों ने आपसी समन्वय, मेहनत और लगन से कार्य करते हुए किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह मीणा के निर्देशन और वृत्ताधिकारी श्री राजेन्द्र मीणा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को सफल बनाया।

इस कार्रवाई में थाना मानटाउन थानाधिकारी श्री सुनील कुमार गुप्ता, सायबर सेल के उप निरीक्षक श्री अजीत मोगा (महत्वपूर्ण भूमिका), सहायक उप निरीक्षक श्री संजय कुमार, श्रीमती प्रीति सहायक उप निरीक्षक प्रभारी अभय कमाण्ड, श्री अरविन्द सहायक उप निरीक्षक, श्री जगराम सहायक उप निरीक्षक अनुसंधान अधिकारी, श्री महेन्द्र कुमार सहायक उप निरीक्षक सायबर सेल, श्री बुद्धिप्रकाश हैड कानिस्टेबल, श्री दयाराम हैड कानिस्टेबल, श्री विजय सिंह कानिस्टेबल, श्री जगदीश कानिस्टेबल, श्री अशोक विश्नोई कानिस्टेबल, श्री बलराम कानिस्टेबल, श्री राजकुमार कानिस्टेबल साईबर सेल, श्री अर्जुन कानिस्टेबल साईबर सेल और श्री लोकेश कानि डीएसटी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story