सवाई माधोपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश पाने के लिए जिले के 2,994 विद्यार्थियों की परीक्षा शनिवार, 28 नवम्बर, 2026 को आयोजित होगी। सत्र 2027-28 के लिए होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के माध्यम से जिले के 80 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। परीक्षा को लेकर जिले के 6 ब्लॉकों में 10 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय जाट बड़ौदा, गंगापुर सिटी के प्राचार्य रमाकेश मीना ने बताया कि परीक्षा के लिए बामनवास, बौंली और गंगापुर सिटी में एक-एक केंद्र बनाया गया है। वहीं, खण्डार और सवाई माधोपुर में तीन-तीन तथा मलारना डूंगर में एक परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। सुबह 11:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को समय का विशेष ध्यान रखना होगा।

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।

जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है, उन्हें प्रवेश पत्र पर फोटो लगवाकर विद्यालय के संस्था प्रधान से सत्यापित करवाना होगा। इसके बाद ही वे प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने अथवा उसमें किसी प्रकार की समस्या आने पर अभ्यर्थी विद्यालय के हेल्पडेस्क नंबर 9887981217 पर संपर्क कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि जवाहर नवोदय विद्यालय जाट बड़ौदा, गंगापुर सिटी भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित जिले का एकमात्र आवासीय विद्यालय है। यहां कक्षा 6 से 12 तक विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा के साथ आवास, भोजन, स्टेशनरी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। चयन परीक्षा के जरिए जिले के 80 विद्यार्थियों को इस आवासीय विद्यालय में प्रवेश का अवसर मिलेगा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story