सवाई माधोपुर आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 23 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
सवाई माधोपुर आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि, ट्रेड और कक्षाएं शुरू होने की पूरी जानकारी।

सवाई माधोपुर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विभिन्न व्यवसायों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से प्रारंभ होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 23 जुलाई तक आईटीआई प्रवेश पोर्टल पर ई-मित्र के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
राजकीय आईटीआई, सवाई माधोपुर के अधीक्षक रामधन मीना ने बताया कि संस्थान में संचालित विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें इलेक्ट्रिशियन, फिटर, स्टेनोग्राफी (हिन्दी), कोपा, डीजल मैकेनिक, प्लम्बर, सोलर टेक्नीशियन, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग तथा हाउसकीपिंग सहित अन्य व्यवसाय शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 24 जुलाई को अस्थायी वरीयता सूची जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों के लिए 10 अगस्त से नियमित कक्षाएं प्रारंभ होंगी।
अधीक्षक रामधन मीना ने अधिक से अधिक युवाओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि महिला अभ्यर्थियों के लिए सभी ट्रेडों में प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। आईटीआई में प्रवेश की यह प्रक्रिया युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण से जोड़ने का अवसर प्रदान करेगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
