आलनपुर चमत्कार मंदिर के सामने आयरन गोदाम में खिड़की तोड़कर लाखों की चोरी
सवाई माधोपुर के आलनपुर में आयरन गोदाम की खिड़की तोड़कर अज्ञात चोर लाखों का सामान ले गए, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

तस्वीर में गोदाम परिसर और चोरी से संबंधित मौके का दृश्य दिखाई दे रहा है।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित आलनपुर चमत्कार जैन मंदिर के सामने नेशनल आयरन एंड टिम्बर स्टोर के गोदाम में अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी गोदाम मालिक सलमान रंगरेज को शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे गोदाम पहुंचने पर हुई। सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाते हुए जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, नेशनल आयरन एंड टिम्बर स्टोर के मालिक सलमान रंगरेज आज अपने गोदाम पर पहुंचे। इस दौरान उन्हें गोदाम की खिड़की टूटी हुई नजर आई। अंदर जाकर देखने पर गोदाम में रखी कुछ कीमती मशीनें और अन्य सामान गायब मिला। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी कोतवाली थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोदाम का निरीक्षण कर घटना की जानकारी जुटाई। गोदाम मालिक सलमान रंगरेज ने बताया कि अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर गोदाम में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
सलमान रंगरेज के अनुसार, गोदाम में एल्यूमिनियम के गेट, कीमती मशीनें और अन्य सामान रखा हुआ था। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत दो से ढाई लाख रुपए बताई गई है। उन्होंने बताया कि वह आज दोपहर करीब 2 बजे किसी काम से गोदाम गए थे, तभी उन्हें चोरी की घटना की जानकारी मिली।
घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस गोदाम में चोरी करने वाले अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
