सवाई माधोपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 50 दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम शुरू
आयुर्वेद विभाग द्वारा 2 मई से 20 जून तक जिले के विभिन्न पार्कों और केंद्रों पर स्वास्थ्य जागरूकता के लिए नियमित योग सत्रों का आयोजन।

सवाई माधोपुर के गांधी पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारियों के तहत योगाभ्यास करते नागरिक और योग विशेषज्ञ।
आयुर्वेद विभाग सवाई माधोपुर के तत्वाधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 50 दिवसीय जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्तर पर काउंटडाउन योगाभ्यास कार्यक्रम 2 मई से 20 जून तक प्रारंभ किया गया है। इस अवधि में प्रतिदिन प्रातः योग विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योगाभ्यास करवाए जा रहे हैं।
आयुर्वेद विभाग सवाई माधोपुर के उपनिदेशक डॉ. भीम सिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में प्रतिदिन प्रातः योगाभ्यास का आयोजन राजकीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, महाराणा प्रताप कॉलोनी, महावीर पार्क, दशहरा मैदान एवं गांधी पार्क में किया जा रहा है। यह नियमित योग सत्र जनसामान्य में स्वास्थ्य जागरूकता एवं योग के प्रति सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे हैं।
यह 50 दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के क्रम में जिले में स्वास्थ्य संवर्धन एवं योग संस्कृति के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे आमजन को निरंतर योग से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
