सवाई माधोपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान देशभक्ति के साथ खेल भावना और आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया जाएगा। शनिवार, 15 अगस्त को पुलिस लाइन परेड मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह के बाद रस्साकशी प्रतियोगिता और फुटबॉल मैत्री मैच आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

जिला खेल अधिकारी कजोड़मल नरानिया ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह के पश्चात पुलिस लाइन मैदान में मीडिया प्रतिनिधियों, चिकित्सा विभाग, पुलिस प्रशासन एवं वन विभाग की टीमों के मध्य रस्साकशी खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

इसके बाद खिलाड़ियों एवं प्रशासन के बीच खेल भावना, आपसी समन्वय और सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन बनाम अन्य के मध्य दोपहर 1 बजे दशहरा मैदान पर फुटबॉल मैत्री मैच खेला जाएगा।

इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में खेल आयोजनों के जरिए देशभक्ति के साथ खेल भावना, आपसी समन्वय और सौहार्द का संदेश दिया जाएगा।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story