सवाई माधोपुर में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्ण गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह पुलिस परेड मैदान में आयोजित होगा, जहां कृषि, उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा प्रातः 9:05 बजे ध्वजारोहण करेंगे।

ध्वजारोहण के बाद मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान पुलिस, एनसीसी तथा स्काउट गाइड्स की टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा राज्यपाल के संदेश का पठन करेंगे।

जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, कार्यवाहक जिला कलक्टर गौरव बुडानिया तथा जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों का सम्मान करेंगे। साथ ही जिले में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, सामूहिक नृत्य तथा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इससे पूर्व सभी राजकीय कार्यालयों में प्रातः 8 बजे, जिला कलक्टर निवास पर प्रातः 8:15 बजे और जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।

कार्यक्रम के बाद दोपहर 1 बजे दशहरा मैदान पर जिला प्रशासन बनाम अन्य के मध्य फुटबॉल मैत्री मैच का आयोजन होगा। इस प्रकार 15 अगस्त को सवाई माधोपुर में जिला स्तरीय समारोह से लेकर खेल आयोजन तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story