सवाई माधोपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली जिले की 56 प्रतिभाओं को शनिवार, 15 अगस्त को राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय में आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यवाहक जिला कलक्टर गौरव बुडानिया, जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी और अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस आयोजनों की कड़ी में विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों-कार्मिकों, संविदा कार्मिकों, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

सम्मानित होने वालों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला जैन, सहायक कर्मचारी मुकेशी देवी और ममता, सफाई कर्मचारी चींटा और ममता, वनरक्षक सीमा मीना और सुरेन्द्र, तैराक देशराज प्रजापत, नागरिक सुरक्षा वॉलिन्टियर मोहम्मद पैगाम, सांपों का संरक्षण करने वाले आविश कुमार शर्मा, पर्यावरण संरक्षक ग्रामीण रामस्वरूप मीना, हस्तशिल्प कलाकार मनीष कुमार वर्मा, गौ-सेवक अरूणेश उपाध्याय तथा जनसेवक प्रवीण जैन शामिल रहे। अमरगढ़ पंचायत समिति को सर्वश्रेष्ठ पौधशाला एवं 150 बीघा में सघन वृक्षारोपण के लिए तथा बालाजी स्वयं सहायता समूह को ब्लैकपोटरी कलां के संरक्षण और प्रसार के लिए सम्मानित किया गया।

खेल के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ताइकवान्डो खिलाड़ी रामवीर गुर्जर, फुटबॉल अवनिका सिंह और निशानेबाज राहुल शर्मा को सम्मान मिला। विभिन्न राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए शारीरिक शिक्षिका सीतू पूनिया को सम्मानित किया गया। राज्य सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों आदि के प्रचार-प्रसार के नाम पर राकेश शर्मा, राजेश गोयल और गजनान्द शर्मा को सम्मान मिला। आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में निरन्तर निगरानी और प्रगति की समीक्षा के लिए यशस्वी अग्रवाल सम्मानित हुईं।

राज्य सरकार की लाडो प्रोत्साहन योजना और जननी सुरक्षा योजना में सवाई माधोपुर जिले को प्रथम स्थान मिलने के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी को सम्मानित किया गया। भविष्य की उड़ान योजना के माध्यम से विद्यालयों में 41 करोड़ रुपये की लागत से भौतिक कार्य करवाने और माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए जिले के सहप्रभारी के रूप में सवाई माधोपुर को राजस्थान में प्रथम और देश में 19वां स्थान मिलने पर शिक्षा विभाग के एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक शिवचरण मीना, प्रधानाचार्य पारसचन्द जैन, अनिता मीना और स्थानीय निवासी चरत लाल मीना को भी सम्मान मिला।

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय में सहायक विकास अधिकारी हनुमन्त सिंह, कार्यक्रम अधिकारी विनोद पाराशर, संस्थापन अधिकारी कजोड़मल मीना, उप निदेशक चन्द्रप्रकाश मीना, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी जितेन्द्र सिंह और शैलेन्द्र मीना, बीएलओ जीतराम मीना, कनिष्ठ लेखाकार बुद्धिप्रकाश, कृषि पर्यवेक्षक बोलताराम मीना, प्रयोगशाला सहायक अशोक कुमार सैन और सहायक रेडियोग्राफर प्रदीप गौतम को भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में वरिष्ठ सहायक राजेश कुमार गुप्ता और कुशल कुमार सेन, कनिष्ठ सहायक शिवराज मीना और डोली गुप्ता, भू-अभिलेख निरीक्षक सिंह पदमावती बदन, ग्राम विकास अधिकारी अरविन्द कुमार शर्मा, मोहम्मद अजीजुद्दीन, रमेशचन्द माली, पटवारी अरूण कुमार एवं आबिद अली और नेटवर्क इंजीनियर मनीष जैन भी शामिल रहे।

पुलिस कार्मिकों में महिला कांस्टेबल शकुन्तला नागर को गरीब महिलाओं को सिलाई सिखाने के उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कांस्टेबल कुलदीप कुमार गुर्जर को बेहतर पुलिसिंग, रामेश्वर मीना को लोक कला संरक्षण, सीताराम शुक्ला को सामाजिक कार्य तथा डॉ. चन्द्र प्रकाश मीना को वन्यजीव चिकित्सा क्षेत्र में कार्य के लिए सम्मान मिला।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिले में प्रशासनिक सेवाओं, सामाजिक कार्य, पर्यावरण संरक्षण, खेल, शिक्षा, पुलिसिंग, लोक कला, वन्यजीव चिकित्सा और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 56 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

फोटो कैप्शन:- 15 पीआरओ 14 से 20 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करते कार्यवाहक जिला कलक्टर गौरव बुडानिया।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story