सवाई माधोपुर जिले में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 ट्रैक्टर और 4 ट्रॉली अवैध बनास बजरी सहित जब्त की हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर सुश्री ज्यैष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेक्टर गंगापुरसिटी श्री नारायण लाल तिवाड़ी तथा वृत्ताधिकारी वृत्त गंगापुरसिटी श्री गिर्राज मीणा के निकटतम सुपरविजन में थाना सदर गंगापुरसिटी की थानाधिकारी सुशीला मीना द्वारा पुलिस टीम के साथ की गई।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 04.08.2026 को थाना सदर गंगापुरसिटी क्षेत्र के ग्राम विदरख्या में गश्त के दौरान अवैध बनास बजरी से भरे हुए 2 ट्रैक्टर एवं 4 ट्रॉली अवैध परिवहन करते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके पर दोनों ट्रैक्टर और चारों ट्रॉलियों को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

जब्त वाहनों को थाना सदर गंगापुरसिटी लाकर मुकदमा नंबर 188/2026 धारा 303 (2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट तथा मुकदमा नंबर 189/2026 धारा 303 (2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। दोनों मामलों में अनुसंधान जारी है तथा आरोपीगण की तलाश की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना सदर गंगापुरसिटी की थानाधिकारी सुशीला मीना, सहायक उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल गंगाराम (1284), कांस्टेबल मुनिराज (1175), कांस्टेबल रिंकू सिनसिनवार (1013) तथा कांस्टेबल रिंकू (1007) शामिल रहे। अवैध बजरी परिवहन के विरुद्ध की गई इस कार्रवाई के बाद दोनों प्रकरणों में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story