सवाई माधोपुर में पुलिस थाना कोतवाली ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की और चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर राकेश राजोरा और पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर राजेन्द्र मीणा के निकटतम सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक एवं थाना अधिकारी पुलिस थाना कोतवाली सवाई माधोपुर मदनलाल मीणा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 19 सितंबर 2026 को गश्त के दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि खटपुरा से दा टाइग्रेस होटल की तरफ एक ट्रैक्टर बजरी से भरी ट्रॉली लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम रवाना होकर रामसिंहपुरा के पास पहुंची। वहां खटपुरा वाले रास्ते की तरफ से बिना नंबर की महिन्द्रा डीआई रंग लाल ट्रैक्टर मय ट्रॉली आता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हाथ का इशारा कर रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं रोकी। इसके बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भगाकर दा टाइग्रेस होटल की तरफ ले गया और अंदर होकर पिछले वाले रास्ते से वापस हिगोणी के टापरा की तरफ भागने लगा। पुलिस ने उसे हिगोणी मोड़ पर पकड़ लिया।

पुलिस द्वारा रवन्ना चेक किया गया तो कोई रवन्ना नहीं मिला। इस पर बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया। मामले में प्रकरण संख्या 309/26 दर्ज किया गया है और अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय मीणा पुत्र रामस्वरूप, उम्र 27 साल, निवासी जडावता, थाना सूरवाल, जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में मदनलाल, पुलिस निरीक्षक एवं थाना अधिकारी; हुकुम सिंह, सहायक उपनिरीक्षक, मुख्य भूमिका; श्रीमती ब्रह्मा, सहायक उपनिरीक्षक; हरिलाल, सहायक उपनिरीक्षक; सोसाईलाल, सहायक उपनिरीक्षक; लालसिंह, हेड कांस्टेबल 1224 और रामकुमार, एएसआई 1294 शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई में अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए जाने के साथ चालक की गिरफ्तारी हुई है। मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story