सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध बनास बजरी से भरे एक बिना नंबर के ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा जारी है।

सुश्री ज्यैष्ठा मैत्रेयी आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में, श्री विजय सिंह आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर एवं श्री रामधन जाट आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण जिला सवाई माधोपुर के सुपरविजन में जिले में चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा के थानाधिकारी अजीत कुमार पु०नि० के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 23.07.2026 को शामकालीन गश्त के दौरान आंदोली रपटे के पास कार्रवाई की। पुलिस टीम में श्री अजयसिंह हैड कानि. 21, श्री अनिल कानि. 1515, श्री अशोक कानि. 1584, श्री धारासिंह कानि. 242 एवं सरकारी बोलेरो चालक श्री मुकेश कानि. 1148 शामिल रहे।

पुलिस टीम ने मौके से अवैध बनास बजरी से भरे हुए एक बिना नम्बरी ट्रैक्टर महिन्द्रा 575 DI XP PLUS रंग लाल मय हरे रंग की ट्रॉली को जब्त किया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जरिये फर्द धारा 303 (2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट में जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया।

कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा लौटने पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली चालक/मालिक के विरुद्ध थाना हाजा पर मु०नं० 231/2026 धारा 303 (2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक एवं मालिक की तलाश जारी है।

दर्ज मुकदमा संख्या 231/2026 में धारा 303 (2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस मामले में एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली अवैध बजरी से भरी हुई जब्त की गई है। पुलिस टीम में थानाधिकारी अजीत कुमार पु०नि० पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा, श्री अजयसिंह हैड कानि. 21 (विशेष भूमिका), श्री अनिल कानि. 1515, श्री अशोक कानि. 1584, श्री धारासिंह कानि. 24 एवं श्री मुकेश चालक कानि. 1148 पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध बजरी परिवहन से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसने की दिशा में कार्रवाई जारी है और फरार चालक व वाहन मालिक की तलाश की जा रही है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story