सवाई माधोपुर जिले में अवैध बजरी खनन, परिवहन और निर्गमन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरा एक डंपर और रेकी में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर श्री राकेश राजा एवं वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण जिला सवाई माधोपुर श्री रामधन जाट के सुपरविजन में जिले में अवैध बजरी खनन, परिवहन और निर्गमन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थानााधिकारी श्यामसुन्दर उप निरीक्षक थाना रवांजना डूंगर के नेतृत्व में टीम गठित कर बजरी परिवहन की रोकथाम और कार्रवाई के लिए श्री संजय कुमार सहायक उप निरीक्षक मय पुलिस जाप्ता को थाना इलाका कुस्तला रवाना किया गया।

18-09-2026 की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने HP PETROL PUMP टांक रोड कुस्तला पर कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध बोलेरो गाड़ी नंबर RJ 25 UA 3879 को घेराबंदी कर सफलतापूर्वक रुकवाया। इसी दौरान ठीक पीछे आ रहे अवैध बनास बजरी से ओवरलोड भरे डंपर नंबर RJ 25 GA 7746 को पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेरकर रुकवाया।

डंपर में भरी बनास बजरी के संबंध में जांच करने पर उसके बिना रॉयल्टी/रवन्ना के अवैध बजरी से भरे होने की पुष्टि हुई। इसके बाद डंपर और उसकी रेकी कर रही बोलेरो को जब्त कर लिया गया। डंपर चालक विजेन्द्र मीणा पुत्र रामधन, जाति मीणा, उम्र 47 साल, निवासी अजनोटी, थाना सूरवाल, जिला सवाई माधोपुर तथा बोलेरो चालक राजेश मीणा पुत्र रामकरण मीणा, जाति मीणा, उम्र 40 साल, निवासी कौशाली, थाना सूरवाल, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण संख्या 305(ई), 61(2)(ए) BNS और 4/21 MMDR ACT 1957 में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। मामले की जांच श्री बलवीर सिंह सहायक उप निरीक्षक द्वारा की जा रही है। पुलिस के अनुसार पूरी कार्रवाई में श्री संजय कुमार सहायक उप निरीक्षक की विशेष भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपियों में विजेन्द्र मीणा पुत्र रामधन, जाति मीणा, उम्र 47 साल, निवासी अजनोटी, थाना सूरवाल तथा राजेश मीणा पुत्र रामकरण मीणा, जाति मीणा, उम्र 40 साल, निवासी कौशाली, थाना सूरवाल शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान बोलेरो गाड़ी नंबर RJ 25 UA 3879 तथा एक डंपर नंबर RJ 25 GA 7746 जब्त किया गया। पुलिस कार्रवाई में थानााधिकारी श्यामसुन्दर उप निरीक्षक, श्री संजय कुमार सहायक उप निरीक्षक, श्री बलवीर सिंह सहायक उप निरीक्षक, श्री रूपसिंह कांस्टेबल 1038, श्री ओमप्रकाश कांस्टेबल 1060 और श्री शाहिद खान कांस्टेबल 1645, पुलिस थाना रवांजना डूंगर शामिल रहे। जब्त वाहनों की कार्रवाई में श्री संजय कुमार सहायक उप निरीक्षक की विशेष भूमिका रही।

पुलिस की इस कार्रवाई में अवैध बजरी परिवहन में इस्तेमाल डंपर के साथ उसकी रेकी के लिए प्रयुक्त बोलेरो को भी जब्त किया गया और दोनों चालकों की गिरफ्तारी के बाद मामले में अनुसंधान जारी है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story