सवाई माधोपुर। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रवांजना डूंगर थाना पुलिस ने फलोदी रोड पर हलौंदा गुजरान तिराहा के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज भरतपुर आईजी श्रीमती प्रीति चन्द्रा (IPS) तथा पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS) के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री विजय कुमार मीना एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर श्री रामधन चौधरी के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।

रवांजना डूंगर थाना अधिकारी श्री श्यामसुन्दर उपनिरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में श्री सुमेर सिंह हेड कानि 376 मय जाप्ता शामिल रहे। शाम की गश्त के दौरान फलोदी रोड पर हलौंदा गुजरान तिराहा के पास पुलिस ने महेश मीना उर्फ मुन्ना पुत्र रामस्वरुप मीना, जाति मीना, उम्र 26 साल, निवासी गण्डावर थाना खण्डार जिला सवाई माधोपुर को पकड़ा।

पुलिस ने महेश मीना उर्फ मुन्ना के कब्जे से एक अवैध पिस्टल तथा टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर RJ 25 AS 5648 बरामद की। मामले में पुलिस थाना रवांजना डूंगर पर मुकदमा नंबर 158/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी महेश उर्फ मुन्ना से बरामद अवैध हथियार एक पिस्टल के स्रोतों के संबंध में अनुसंधान जारी है। कार्रवाई में श्री सुमेर सिंह हेड कानि 376 की विशेष भूमिका रही।

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी श्री श्याम सुन्दर उपनिरीक्षक पुलिस थाना रवांजना डूंगर, श्री सुमेर सिंह हेड कानि 376 पुलिस थाना रवांजना डूंगर, श्री सत्येन्द्र कानि 1408 पुलिस थाना रवांजना डूंगर, श्री प्रवीण कानि 1487 पुलिस थाना रखांजना डूंगर तथा श्री शाहिद खान कानि 1645 पुलिस थाना रवांजना डूंगर शामिल रहे। पुलिस द्वारा अवैध पिस्टल के स्रोतों को लेकर की जा रही जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story