थाना मलारना डूंगर पुलिस ने क्षेत्र प्रभुत्व अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 25 पेटी अवैध देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की है। पुलिस ने शराब के साथ जीप कमांडर भी जब्त कर आरोपी रामरूप को गिरफ्तार किया है।

श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर के आदेशानुसार तथा सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। श्री राकेश राजौरा आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर और श्री राजेन्द्र कुमार मीणा, पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के पर्यवेक्षण में दो दिवसीय क्षेत्र प्रभुत्व अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत श्री मांगेलाल यादव, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी पुलिस थाना मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर की टीम ने 26.09.2026 को गश्त के दौरान कार्रवाई की।

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी रामरूप पुत्र अर्जुन गुर्जर, निवासी ऐबरा पीला हार, थाना मलारना डूंगर के कब्जे से 12 पेटी नींबू स्पेशल देसी शराब, 4 पेटी देसी सादा मदिरा, 1 पेटी कॉन्टी क्लब अंग्रेजी शराब, 2 पेटी रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब, 5 पेटी किंगफिशर बीयर कैन और 1 पेटी एलिफेंट बीयर कैन बरामद की। कुल 25 पेटी अवैध देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर के साथ जीप कमांडर को जब्त किया गया।

इस कार्रवाई के संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना मलारना डूंगर में प्रकरण संख्या 239/2026, धारा 19/54 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त रामरूप पुत्र अर्जुन गुर्जर, निवासी ऐबरा पीला हार, थाना मलारना डूंगर, जिला सवाई माधोपुर है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में श्री मांगेलाल यादव, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी थाना मलारना डूंगर, श्री ओमप्रकाश, उपनिरीक्षक थाना मलारना डूंगर, श्री सतवीर, कांस्टेबल 958 थाना मलारना डूंगर, श्री महिपाल, कांस्टेबल 1166 थाना मलारना डूंगर, श्री भूपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल 1026 थाना मलारना डूंगर और श्री विष्णुदत्त, कांस्टेबल 1399 थाना मलारना डूंगर शामिल रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story