सूरवाल में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 96 पव्वे जब्त; आरोपी गिरफ्तार
सूरवाल में गश्त के दौरान पुलिस ने 96 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त कर पुखराज मीना को गिरफ्तार किया, आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज।

सवाई माधोपुर जिले के सूरवाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध देशी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 96 पव्वे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में की गई।
कार्रवाई श्री विजयसिंह मीना आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर तथा श्री राजेन्द्र कुमार मीना आरपीएस, सीओ शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में हुई। थानाधिकारी मुंशीलाल उपनिरीक्षक के नेतृत्व में श्री देशराज हैड कानि. 47 मय पुलिस टीम ने 16/08/2026 को आरोपी पुखराज मीना के कब्जे से अवैध 96 पव्वे देशी शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 16/08/2026 को श्री देशराज हैड कानि. 47 मय पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान नया बाइपास, सूरवाल पर एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम पुखराज मीना पुत्र फूलचन्द, जाति मीना, उम्र 34 साल, निवासी मैनपुरा, पुलिस थाना सूरवाल, जिला सवाई माधोपुर बताया।
पुलिस टीम ने आरोपी के पास मौजूद एक प्लास्टिक के कट्टे की जांच की तो उसमें 96 पव्वे ग्लोबस निंबू स्पेशल देशी शराब मिले। पुखराज मीना के पास शराब रखने का वैध अनुज्ञा पत्र एवं कागजात नहीं होने पर पुलिस ने देशी शराब को नियमानुसार फर्द जब्ती के जरिए जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी पुखराज मीना के विरुद्ध धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी श्री मुंशीलाल उपनिरीक्षक, श्री देशराज हैड कानि. 47, श्री नरेन्द्र कानि. 1453 तथा श्री चेतराम कानि. 1591 शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई में अवैध देशी शराब जब्त होने के साथ आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
