सवाई माधोपुर जिले के पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा ने अवैध हथकड़ शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय जयपुर, राजस्थान द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर सुश्री ज्यैष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी ग्रामीण श्री रामधन जाट आरपीएस के सुपरविजन में थाना प्रभारी श्री अजीत कुमार, पुलिस निरीक्षक, पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा के नेतृत्व में श्री अजय सिंह एचसी 21 मय टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार 19 जुलाई 2026 को मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर कस्बा चौथ का बरवाड़ा स्थित माडा छात्रावास के पास दबिश दी गई। इस दौरान जयसिंह पुत्र रामसिंह, उम्र 38 वर्ष, जाति राजपूत, निवासी कस्बा चौथ का बरवाड़ा, पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा, जिला सवाई माधोपुर के कब्जे से 2 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 की धारा 16/54 के तहत जब्त कर आरोपी जयसिंह को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा में मुकदमा संख्या 225/2026 धारा 16/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कार्रवाई में थाना प्रभारी अजीत कुमार, पुलिस निरीक्षक, श्री अजय सिंह एचसी 21, श्री प्रकाश चन्द कांस्टेबल 1601, जिन्होंने विशेष भूमिका निभाई, तथा श्री नरेन्द्र कांस्टेबल 954, सभी पुलिस थाना चौथ का बरवाड़ा की टीम शामिल रही। पुलिस की यह कार्रवाई जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई महत्वपूर्ण कार्रवाई मानी जा रही है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story