सवाई माधोपुर: अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
मलारना डूंगर थाना पुलिस ने बनास नदी क्षेत्र में दबिश देकर अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार।

सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल 2026 को पुलिस द्वारा अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली।
सवाई माधोपुर जिले में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त किया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। यह कार्रवाई पुलिस थाना मलारना डूंगर की टीम द्वारा की गई, जिसने बनास नदी से अवैध रूप से भरी बजरी के परिवहन पर रोक लगाते हुए तत्परता दिखाई।
जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन तथा अतिरीक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर श्री उदय सिंह के सुपरविजन में थाना मलारना डूंगर के प्रभारी श्री राजेश कुमार पु.नि. के नेतृत्व में दिनांक 26.04.2026 को यह कार्रवाई अंजाम दी गई। टीम ने निमोद रोड करेल क्षेत्र में दबिश देते हुए बनास नदी से अवैध बजरी से भरे एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त किया।
पुलिस कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इस संबंध में अज्ञात चालक के खिलाफ थाना मलारना डूंगर पर धारा 303(2) बीएनएस एवं 4/21 एमएमडीआर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य श्री जयदेव हैडकानि 333, श्री मुकेश कानि 990 एवं श्री दिनेश कानि 955 ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध यह सख्त कदम क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
