सवाई माधोपुर में थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री राकेश राजौरा तथा पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर श्री राजेन्द्र मीना के निकटतम सुपरविजन में की गई। थाना कोतवाली के थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक श्री मदनलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया और प्रकरण दर्ज किया।

घटना 18-09-26 की है। गश्त के दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि शेरपुर हेलिपैड की तरफ से बजरी से भरा हुआ एक ट्रैक्टर सवाई माधोपुर की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम रवाना होकर डोसा कॉर्नर रणथम्भौर रोड पहुंची। इस दौरान गणेशधाम की तरफ से एक बिना नंबर की महिन्द्रा डीआई लाल रंग की ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं रोकी और उसे भगाकर रणथम्भौर नेशनल रिसोर्ट के अंदर ले गया। इसके बाद वह बजरी खाली करने लगा।

पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। रवन्ना चेक करने पर उसके पास कोई रवन्ना नहीं मिला। इसके बाद बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया। मामले में प्रकरण संख्या 307/26 दर्ज किया गया है, जिसमें अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रम सिंह मीणा पुत्र हरकेश मीणा, उम्र 26 साल, निवासी खिलचीपुर, थाना कुण्डेरा, जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना कोतवाली थानाधिकारी श्री मदनलाल, श्री हुकुम सिंह सउनि, श्री मदनलाल सउनि, श्री हरिलाल सउनि, श्री हम्बीर हेड कांस्टेबल 323 (मुख्य भूमिका) तथा श्री लालसिंह हेड कांस्टेबल 1224 शामिल रहे। जब्तशुदा वाहन की कार्रवाई श्री हम्बीर हेड कांस्टेबल 323 (मुख्य भूमिका) द्वारा की गई।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story