सवाई माधोपुर में अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार
सवाई माधोपुर में पुलिस ने अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया, मामले में एमएमडीआर एक्ट के तहत कार्रवाई।

तस्वीर में पुलिस द्वारा जब्त किया गया ट्रैक्टर-ट्रॉली कीरपुरा ओलवाडा रोड पर खड़ा दिखाई दे रहा है।
श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर तथा सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आई०पी०एस० पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में, श्री विजयसिंह आर०पी०एस० अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर एवं श्री राजेन्द्र मीना आरपीएस श्रीमान वृत्ताधिकारी वृत्त शहर स०मा० के सुपरविजन में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना कुण्डेरा पुलिस ने एक ट्रैक्टर महिन्द्रा मय ट्रॉली को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार श्री दिलीप कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना कुण्डेरा के नेतृत्व में श्री शिवपाल स०उ०नि० मय टीम ने दिनांक 27.07.2026 को दौरान गश्त कीरपुरा ओलवाडा रोड पर एक ट्रैक्टर महिन्द्रा मय ट्रॉली को आते देखा। ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध बजरी भरी हुई थी।
पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ते में खड़ा कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर चालक को पकड़ लिया और उसका नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम मुकेश पुत्र बाबू लाल जाति योगी उम्र 33 साल निवासी निवाडी थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर बताया।
पुलिस द्वारा ट्रैक्टर की जांच करने पर ट्रैक्टर महिन्द्रा 475 डीआई नम्बर आरजे 25 आरडी 2083 पाया गया, जिसका इंजन नम्बर RRC5XEA2603 तथा चौचिस नम्बर MBNGAAVK7RJD07283 है। ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्रॉली में बजरी भरी हुई थी।
बजरी के संबंध में चालक से रवन्ना/रोयल्टी के दस्तावेज मांगे गए, लेकिन चालक ने कोई रवन्ना/रोयल्टी नहीं होना बताया। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर महिन्द्रा 475 डीआई नम्बर आरजे 25 आरडी 2083 को मौके पर ही जब्त कर लिया तथा चालक मुकेश पुत्र बाबू लाल जाति योगी उम्र 33 साल निवासी निवाडी थाना कुण्डेरा जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया।
वापसी थाना पर चालक/मालिक के विरुद्ध मु.न. 132/2026 धारा 4/21 एमएमडीआर एक्ट व 303 (2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अवैध बजरी परिवहन के मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
