मानटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध छुरा लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, तेज आवाज में गाना बजाने पर भी कार्रवाई
मानटाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धारदार छुरे के साथ और दूसरे को ट्रैक्टर में तेज आवाज में डेक बजाने पर गिरफ्तार किया है।

सवाई माधोपुर जिले के मानटाउन थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने और सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में गाना बजाने के मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से लोहे जैसा धारदार छुरा बरामद किया, जबकि दूसरे आरोपी के खिलाफ तेज आवाज में ट्रैक्टर में गाना बजाने पर प्रकरण दर्ज किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर जेष्ठा मैत्रेयी आईपीएस के निर्देशन में की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्रीमती नेहा अग्रवाल और पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर श्री राजेन्द्र कुमार के सुपरविजन में थाना मानटाउन के थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में 5 अक्टूबर 2026 को सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम मय टीम, कांस्टेबल ग्यारसी 1595 और कांस्टेबल रमेश 586 द्वारा गश्त के दौरान कर्मोदा निवासी मीरठालाल रैगर पुत्र जासीराम रैगर, उम्र 49 वर्ष, थाना मानटाउन, जिला सवाई माधोपुर को पकड़ा गया। उसके कब्जे से अवैध हथियार लोहे जैसा धारदार छुरा बरामद कर जब्त किया गया और उसे गिरफ्तार कर थाना वापस लाया गया। आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 338/2026 में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
घटना विवरण के अनुसार 5 अक्टूबर 2026 की रात सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम मय गश्ती टीम, जिसमें कांस्टेबल ग्यारसी लाल और चालक रमेश शामिल थे, को गश्त के दौरान सूचना मिली कि ग्राम कर्मोदा में एक व्यक्ति हाथ में नंगा छुरा लेकर घूम रहा है, जो किसी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस टीम रात 10:40 बजे कर्मोदा पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर दबोच लिया। आरोपी से लाइसेंस के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सका। उसके कब्जे से कुल 32 सेंटीमीटर लंबाई का लोहे जैसा धारदार छुरा बरामद किया गया, जिसमें 22 सेंटीमीटर फल और 10 सेंटीमीटर हत्था था। इसके बाद मीरठालाल रैगर पुत्र जासीराम रैगर, उम्र 49 वर्ष, निवासी कर्मोदा, थाना मानटाउन, जिला सवाई माधोपुर को धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में 6 अक्टूबर 2026 को मानटाउन थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सामने तेज आवाज में ट्रैक्टर में गाना बजाने के मामले में भी कार्रवाई की। सहायक उप निरीक्षक बनयसिंह मय टीम, जिसमें कांस्टेबल बलराम 1139 और कांस्टेबल कमलेश शामिल थे, ने तेज आवाज में गाना बजाने पर डेक मशीन, दो स्पीकर और पेन ड्राइव जब्त की। पुलिस ने श्रवण सिंह पुत्र मेहरबान सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी सांगली, थाना मिश्रोली, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना मानटाउन में प्रकरण संख्या 339/2026 धारा 4/6 आरएनसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
कार्रवाई में थाना मानटाउन के थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक बनय सिंह, सहायक उप निरीक्षक राधेश्याम, कांस्टेबल ग्यारसी 1595, कांस्टेबल बलराम 1357, कांस्टेबल कमलेश 1186 और कांस्टेबल रमेश 586 शामिल रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
