सवाई माधोपुर 29 जनवरी। जिला मुख्यालय स्थित सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में बुधवार को इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। संगठन के जिला सचिव राजेश गोयल ने बताया कि बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

राजेश शर्मा पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत

  • बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा को पुनः संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
  • मनोनयन के बाद संगठन के बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा को बधाई देते हुए संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा को पुनः संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

पत्रकार हितों पर मंथन एवं भविष्य का संकल्प

बैठक के दौरान पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत करने को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। संगठन ने भविष्य में एकजुट होकर पत्रकार हितों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

"मैं संघठन में निष्ठा से सभी को साथ लेकर काम करूंगा और हम सब मिलकर पत्रकार हितो को सर्वोपरि रखकर संगठन को नई ऊंचाईयों पर ले जायेगे।" — राजेश शर्मा (नव मनोनीत जिला अध्यक्ष)

आगामी निर्णय एवं समन्वय रणनीति

बैठक में पत्रकारों की समस्याओं, एवं प्रशासन व मीडिया के बीच आपसी समन्वय के अभाव को देखते हुए शीघ्र ही जिला कलेक्टर से मिलने तथा कोर कमेटी के गठन का भी निर्णय लिया गया।

  • प्रशासन व मीडिया के बीच समन्वय की कमी पर चर्चा।
  • जिला कलेक्टर से शीघ्र मुलाकात का प्रस्ताव।
  • संगठन की कोर कमेटी के गठन का निर्णय।
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story