सवाई माधोपुर में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) जिला इकाई ने संगठन को चारों विधानसभा क्षेत्रों में अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधानसभा प्रभारियों की घोषणा की है। इन नियुक्तियों से संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने के साथ पत्रकारों के हितों की आवाज को और प्रभावी ढंग से उठाने का लक्ष्य रखा गया है।

संगठन के जिला महासचिव राजेश गोयल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने मो. राशिद को सवाई माधोपुर, पंकज शर्मा को गंगापुर सिटी, आशीष मित्तल को बामनवास तथा चेतन परिहार को खंडार विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी मनोनीत किया है।

जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी पत्रकारों के हितों की रक्षा, नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि आईएफडब्ल्यूजे सदैव पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है तथा सभी पदाधिकारियों के सामूहिक प्रयासों से संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

वहीं, नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों ने संगठन नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पत्रकार हितों के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इन नियुक्तियों को संगठन के जमीनी विस्तार और चारों विधानसभा क्षेत्रों में गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

Madan Mohan Garg(Gangapur City)

नाम: मदन मोहन गर्ग

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (दैनिक प्रातःकाल, गंगापुर सिटी)

कार्यक्षेत्र: गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला

बीट: प्रशासनिक समाचार, सामाजिक कार्यक्रम, जनसमस्याएं एवं सभी क्षेत्र

परिचय 

मदन मोहन गर्ग राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'दैनिक प्रातःकाल' में गंगापुर सिटी के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र गंगापुर सिटी विधानसभा सहित सवाई माधोपुर और करौली जिला है। वह स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों सहित सभी क्षेत्रों की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

मदन मोहन गर्ग को क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है। वह साल 2015 से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में समाचार संकलन व ब्यूरो संचालन का कार्य संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

वह उच्च शिक्षित हैं और उनकी शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार है:

  • बी.ए. (B.A.) और बी.एड. (B.Ed.)
  • एम.ए. (M.A.) और एम.एड. (M.Ed. - मास्टर ऑफ एजुकेशन)

Next Story