जिला अस्पताल सवाई माधोपुर में आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल प्रशासन ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित संस्थागत प्रसव और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की है।

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजराम मीणा ने बताया कि 16 जुलाई को जिला अस्पताल में 2 हजार 219 मरीजों को ओपीडी तथा 96 मरीजों को आईपीडी सेवाएं प्रदान की गईं। इसी दिन अस्पताल में 17 सुरक्षित संस्थागत प्रसव संपन्न हुए, जिनमें 14 सामान्य प्रसव और 3 सिजेरियन (सी-सेक्शन) प्रसव शामिल रहे।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में 2 हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की विशेष निगरानी और उपचार किया गया। वहीं 6 नवजात शिशुओं को विशेष चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए ब्लड बैंक में 93 यूनिट रक्त उपलब्ध रहा।

डॉ. मीणा के अनुसार, दिनभर के दौरान 3 जटिल हाई रिस्क सिजेरियन ऑपरेशन तथा 2 गंभीर प्रसूति जटिलताओं का सफल प्रबंधन विशेषज्ञ चिकित्सकों, एनेस्थीसिया टीम, नर्सिंग स्टाफ और ब्लड बैंक के समन्वित प्रयासों से किया गया।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में हाई रिस्क प्रेगनेंसी की विशेष मॉनिटरिंग, नियमित प्रसवपूर्व जांच (एएनसी), सुरक्षित संस्थागत प्रसव, 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, पर्याप्त रक्त उपलब्धता तथा प्रभावी रेफरल प्रणाली के माध्यम से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने सभी गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों से समय पर गर्भावस्था का पंजीकरण कराने, नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा केवल सरकारी अथवा अधिकृत स्वास्थ्य संस्थानों में ही सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित किसी भी सुझाव अथवा शिकायत का विभाग द्वारा गंभीरता से परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल की यह व्यवस्था मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ आमजन को निरंतर और सुरक्षित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जारी प्रयासों को रेखांकित करती है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story