सवाई माधोपुर में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की सभी ग्राम पंचायतों में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलक्टर काना राम एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया के निर्देशानुसार अभियान के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्मिकों की सहभागिता से पौधारोपण किया गया।

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पंचायत जीनापुर में आयोजित किया गया। इसके साथ ही पंचायत समिति सवाई माधोपुर की सभी ग्राम पंचायतों में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। पंचायत समिति की 37 ग्राम पंचायतों को मिले पौधों के लक्ष्य के अनुसार हरियालो ऐप के माध्यम से पौधों की जियो टैगिंग की जा रही है।

अभियान के दौरान विकास अधिकारी रमेश चन्द मीना ने ग्राम पंचायत जीनापुर, गम्भीरा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधों की उपलब्धता, पौधारोपण के लिए खोदे गए गड्ढों और उनमें किए जा रहे पौधारोपण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज की टीम तथा ग्रामवासियों के साथ पौधारोपण कर हरियालो राजस्थान अभियान में सहभागिता की।

विकास अधिकारी रमेश चन्द मीना ने बताया कि ग्राम पंचायत जीनापुर के श्मसान घाट में लगभग 500 पौधे लगाए गए, जबकि ग्राम पंचायत गम्भीरा के खेल मैदान में लगभग 400 पौधों का रोपण किया गया।

इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायतों के प्रशासक, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक और ग्राम रोजगार सहायकों को निर्धारित लक्ष्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने के लिए निर्देशित किया। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर लगातार पौधारोपण और जियो टैगिंग की प्रक्रिया जारी है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story