सवाईमाधोपुर जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली महिला थाना आलनपुर में हनुमान जयंती का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री रामचरित मानस परिवार द्वारा श्री चमत्कारी हनुमान मंदिर में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।

कार्यक्रमों की श्रृंखला और भक्तिमय माहौल

हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इन आयोजनों के तहत प्रात:काल श्री हनुमान जी का अभिषेक, श्री सत्यनारायण कथा और छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। इसके साथ ही हरिनाम संकीर्तन और संगीतमय सुंदरकांड का पाठ हुआ। संगीतमय भगवान सत्यनारायण की कथा का वाचन पंडित कपिल जी महाराज द्वारा किया गया।

भजन संध्या में कलाकारों की प्रस्तुति

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने समा बांध दिया। रानू सैन द्वारा गणपति वंदना के साथ प्रस्तुति की शुरुआत की गई। उन्होंने “श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में” और “बालाजी का मंदिर में घूम नाचूंगी रे” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद सुरेंद्र शर्मा द्वारा गाए गए भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने “बालाजी कद म्हारी विनती सुनोला” और “यह दिल तेरा दीवाना बता क्या करें सांवरे तुमको पाना बता क्या करें” सहित अनेक भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया।

समापन और सम्मान समारोह

भजन संध्या के उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया, जिसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ और उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर कोतवाली के स्टाफ द्वारा सभी कलाकारों का स्वागत और सम्मान किया गया। यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आस्था का केंद्र बना रहा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story