सवाई माधोपुर में राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी उपखण्ड क्षेत्रों में 15 जुलाई 2026 तक ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही त्वरित समाधान करना है। जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि इस अभियान के तहत 6 जुलाई को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत मैनपुरा एवं हिम्मतपुरा में तथा पंचायत समिति गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत नौगांव के भारत निर्माण सेवा केन्द्र में शिविर लगाए जाएंगे। इसी प्रकार 7 जुलाई के कार्यक्रम के तहत पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत श्यामपुरा, दोंदरी एवं हलौंदा में और पंचायत समिति गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत नारायणपुर टटवाड़ा के भारत निर्माण सेवा केन्द्र में ग्रामीणों की परिवेदनाओं को सुना जाएगा। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जनसुनवाई कर शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। प्रशासन का प्रयास है कि सरकारी योजनाओं का लाभ और समस्याओं का निवारण सीधे जनता तक उनकी ग्राम पंचायत स्तर पर ही पहुँचाया जाए।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story