स्वामित्व योजना से सतीश और मनीष ढोली को मिला मालिकाना हक, ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुरानी समस्या का समाधान
सवाई माधोपुर के सारसोप में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के दौरान स्वामित्व योजना के तहत सतीश और मनीष ढोली को आवासीय पट्टा मिला, जिससे वर्षों पुरानी परेशानी दूर हुई।

सवाई माधोपुर के ग्रामीण सेवा शिविर में तहसीलदार नीरज सिंह, विकास अधिकारी इन्द्राज मीना और ग्राम पंचायत प्रशासक मन्नी देवी लाभार्थियों को आवासीय पट्टा प्रदान करते हुए।
सवाई माधोपुर जिले की ग्राम पंचायत सारसोप में राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत आयोजित शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत लेकर आया, जहां स्वामित्व योजना के अंतर्गत सतीश ढोली एवं मनीष ढोली पुत्र धनश्याम ढोली निवासी सारसोप को प्रॉपर्टी पार्सल सहित आवासीय पट्टा प्रदान किया गया। इसके साथ ही दोनों लाभार्थियों को अपने आवास का वैध स्वामित्व अधिकार प्राप्त हो गया।
लाभार्थियों ने बताया कि आवासीय मकान का पट्टा नहीं होने के कारण उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, बैंक ऋण प्राप्त करने तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों में लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण सेवा शिविर में उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया।
शिविर के दौरान तहसीलदार नीरज सिंह, विकास अधिकारी इन्द्राज मीना एवं ग्राम पंचायत प्रशासक मन्नी देवी ने लाभार्थियों को आवासीय पट्टा एवं प्रॉपर्टी पार्सल वितरित किए। इसके बाद सतीश ढोली और मनीष ढोली को अपने आवास का वैध मालिकाना अधिकार प्राप्त हुआ।
पट्टा मिलने पर सतीश एवं मनीष ढोली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से अब सरकारी सेवाओं का लाभ गांव में ही सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल ग्रामीण परिवारों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करने के साथ आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण आधार साबित हो रही है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
