सवाई माधोपुर जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के तहत गुरुवार, 9 जुलाई को विभिन्न ग्राम पंचायतों में सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। जिले के सभी उपखण्ड क्षेत्रों में ग्राम पंचायतवार 15 जुलाई 2026 तक ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि गुरुवार, 9 जुलाई को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत चकेरी, रवांजना चौड़ एवं रामपुरा में ग्रामीण सेवा शिविर लगाए जाएंगे। वहीं पंचायत समिति गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत बूचौलाई के भारत निर्माण सेवा केन्द्र में भी सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं तथा शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।

जिला कलक्टर काना राम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सेवा शिविरों में आने वाली आमजन की परिवेदनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। 15 जुलाई 2026 तक संचालित होने वाले इन ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य ग्राम स्तर पर नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story