सवाई माधोपुर जिले में राज्य सरकार की जन कल्याणकारी फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों की निरंतरता में अब 28 से 31 जुलाई तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में फॉलोअप शिविर लगाए जाएंगे। जिला कलक्टर काना राम के आदेशानुसार इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां राजस्व विभाग सहित 21 विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक आमजन के कार्यों का मौके पर ही सम्पादन करेंगे।

राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 12 जून से 15 जुलाई, 2026 तक जन कल्याण शिविर के तहत ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में अब फॉलोअप शिविरों के माध्यम से शेष कार्यों का निष्पादन किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 जुलाई को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत कुस्तला, खण्डार की बहरावण्डा कलां, बामनवास की जाहिरा, बरनाला की बिछौछ तथा वजीरपुर की उदेईखुर्द में फॉलोअप शिविर आयोजित होंगे। 29 जुलाई को चौथ का बरवाड़ा की आदलवाड़ा कलां, मलारना डूंगर की शेषा, बौंली की पीपलवाड़ा, मित्रपुरा की बपूई तथा गंगापुर सिटी की उदेईकलां में शिविर लगाए जाएंगे।

इसी प्रकार 30 जुलाई को सवाई माधोपुर की लहसोड़ा, खण्डार की गोठबिहारी, बामनवास की सफीपुरा, बरनाला की बैराड़ा तथा वजीरपुर की पीलोदा में फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं 31 जुलाई को चौथ का बरवाड़ा की सारसोप, मलारना डूंगर की चकबिलोली, बौंली की मामडोली तथा गंगापुर सिटी की गंगापुर सिटी में फॉलोअप शिविर लगाए जाएंगे।

इन शिविरों में राजस्व विभाग के अतिरिक्त 21 विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा आमजन के कार्यों का सम्पादन किया जाएगा। ग्रामीण सेवा शिविरों की निरंतरता में आयोजित किए जा रहे ये फॉलोअप शिविर विभिन्न योजनाओं से जुड़े लंबित कार्यों के निस्तारण और आमजन को प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story