ग्राम रथ अभियान के तहत एलईडी वैन से योजनाओं का प्रचार
जिला कलक्टर के निर्देश पर 1 और 2 मई को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में किसानों और पशुपालकों को जागरूक किया जाएगा।

सवाई माधोपुर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु संचालित एलईडी युक्त मोबाइल वैन।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम रथ अभियान के तहत एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि 1 मई को सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जडावता, पढ़ाना, खाटकलां एवं मैनपुरा में एलईडी वैन पहुंचेगी। इसी दिन खण्डार क्षेत्र की पाली, फरिया, खण्डेवला, मेई कलां एवं गण्डावर, बामनवास क्षेत्र की गुर्जर बडौदा, कोयला, सीतोड़, शफीपुरा, बंदावल, सराय, नांगतलाई, गण्डाल एवं कोण्डली तथा गंगापुर सिटी क्षेत्र की खेडाबाढ रामगढ, हीरापुर एवं बुचौलाई गांवों में भी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 2 मई को सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोगोर, सेलु, दोबडा कलां एवं मखौली में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। इसी क्रम में खण्डार क्षेत्र के गोठबिहारी, नायपुर, खिरदरपुर जादौन एवं तलावड़ा, बामनवास क्षेत्र के रानिला, बडीला, दातासुती, टुण्डीला, टौडा, डूंगरवाडा, भांवरा एवं अमावरा तथा गंगापुर सिटी क्षेत्र के नारायणपुर टटवाडा, तलावडा, कुनकटा एवं मच्छीपुरा गांवों में भी अभियान संचालित होगा।
ग्राम रथ अभियान के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाने का उद्देश्य है, जिससे कृषक और पशुपालक वर्ग योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आजीविका को सुदृढ़ बना सके। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने और योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
