छह अप्रैल 2026 सोमवार को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के लिए अनाज मंडी सवाई माधोपुर में एक रक्तदान जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

शिविर की रूपरेखा और आमंत्रण

जागरूकता अभियान में ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल ने बताया छह अप्रैल 2026 सोमवार को एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भारत विकास परिषद शाखा मानटाउन एवं ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अनाज मंडी सवाई माधोपुर में होगा। ग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गिर्राज प्रसाद गर्ग ने बताया कि रक्तदान महादान होता है उन्होंने सभी से अपील की ज़्यादा से ज़्यादा रक्तदान कर शिविर को सफल बनाएँ।

आयोजकों का संदेश

प्रवीण चन्द्र जैन महामंत्री ने शिविर की तैयारियों के बारे में बताया। कोषाध्यक्ष रमेश चंद मित्तल ने कहा "आपका रक्त दान किसी के लिए वरदान साबित होगा।" संगठन मंत्री नमोनारायण अग्रवाल ने कहा "दान देकर अपने लहू का जीवनदान दो कई परिवारों को।" प्रवक्ता महावीर प्रसाद गुप्ता ने कहा "आपका रक्त दान किसी के लिए वरदान साबित होगा।"

सहयोग और समर्थन

जागरूकता अभियान में ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य रमन बाबू गुप्ता, मनोज मथुरिया, सुनील गुप्ता, अशोक मंगनानी, ओम प्रकाश गोयल, सुरेश चन्द्र गोयल का भी सहयोग रहा।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story