सवाई माधोपुर जिले में जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” तथा मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना ग्रामीण क्षेत्रों में शैक्षिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजनोटी के सेवानिवृत्त अध्यापक नरेंद्र कुमार गौतम ने अपनी स्वर्गीय धर्मपत्नी आशा गौतम की पुण्य स्मृति में विद्यालय की भौतिक सुविधाओं के विकास के लिए 1 लाख 51 हजार रुपये की सहयोग राशि दान स्वरूप प्रदान की।

सहयोग राशि का चेक विद्यालय स्टाफ द्वारा मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा कराने के लिए अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक (समग्र शिक्षा) दिनेश कुमार गुप्ता की उपस्थिति में जिला कलक्टर काना राम को सौंपा गया।

कार्यक्रम अधिकारी, समग्र शिक्षा हेमराज मीणा ने बताया कि योजना के प्रावधानों के अनुसार प्राप्त 1 लाख 51 हजार रुपये की जनसहयोग राशि पर राज्य सरकार द्वारा लगभग 2 लाख 26 हजार रुपये का अतिरिक्त राज्यांश उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रकार विद्यालय को कुल लगभग 3 लाख 77 हजार रुपये की राशि प्राप्त होगी।

उन्होंने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग विद्यालय में आवश्यक नव निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के साथ आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों के लिए अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण विकसित करने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर भामाशाह शिक्षक नरेंद्र कुमार गौतम के साथ विद्यालय स्टाफ से विजय कुमार शर्मा, नरेंद्र मोहन गौतम, रामस्वरूप बैरवा तथा निराली मीना सहित अन्य मौजूद रहे।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story