सवाई माधोपुर में जिला कलक्टर काना राम के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले के समस्त राजकीय विद्यालयों में विशेष अभियान चलाकर विद्यालय भवनों की छतों की साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था और भवन सुरक्षा का व्यापक निरीक्षण किया गया। अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और पीईईओ स्तर के अधिकारियों ने विद्यालयों का मौके पर निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कराई।

अभियान के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हरकेश मीणा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करमोदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय की छत की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई, जबकि वर्षा ऋतु में भवन सुरक्षा प्रभावित नहीं हो, इसके लिए छतों पर पेड़ों की अनावश्यक टहनियों को तत्काल कटवाने के निर्देश संस्था प्रधान को दिए गए।

विशेष अभियान के दौरान विद्यालयों की छतों पर जमा कचरा, पत्तियां और अन्य अवरोध हटाकर वर्षा जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाया गया। अभियान की नियमित मॉनिटरिंग के लिए सभी विद्यालयों से फोटो और वीडियो सहित प्रतिवेदन भी प्राप्त किए गए, ताकि निरीक्षण और सुधारात्मक कार्यों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

जिला कलक्टर काना राम ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में भवनों की नियमित निगरानी, छतों की साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था प्रभावी बनाए रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं संस्था प्रधान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जिले के 1,046 राजकीय विद्यालयों में छतों की साफ-सफाई करवाई गई। निरीक्षण कार्य में 4 जिला स्तरीय अधिकारी, 21 मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और 222 पीईईओ अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि "हरियालो राजस्थान" अभियान के तहत विद्यालयों में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है तथा प्रत्येक पौधे की जियो टैगिंग सुनिश्चित की जा रही है। विभाग का लक्ष्य निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत वृक्षारोपण और जियो टैगिंग का कार्य पूर्ण करना है। यह अभियान विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ पर्यावरण संरक्षण और प्रशासनिक निगरानी को भी गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Updated On
Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story