सवाई माधोपुर गैंगरेप केस में 2 हजार के इनामी फरार आरोपी राजमल मीना को कुण्डेरा पुलिस ने दबोचा
सवाई माधोपुर के कुण्डेरा थाना क्षेत्र में गैंगरेप व पोक्सो एक्ट के मामले में 2 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी राजमल मीना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच जारी है।

सवाई माधोपुर जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुण्डेरा थाना पुलिस ने गैंगरेप के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे 2 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी, आईपीएस के निर्देशन में संचालित अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्री विजय सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर श्री राजेन्द्र कुमार मीणा के निकटतम सुपरविजन में थाना कुण्डेरा के थानाधिकारी श्री दिलीप कुमार, पुलिस निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने 3 अगस्त 2026 को कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी वांछित आरोपी राजमल मीना पुत्र मीठालाल मीना, उम्र 20 वर्ष, निवासी भूरी पहाड़ी, थाना कुण्डेरा, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर द्वारा 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। मुखबिर से प्राप्त सूचना तथा तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना कुण्डेरा में प्रकरण संख्या 102/2026 धारा 70 (2), 137 (2) बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। प्रकरण में गहन अनुसंधान जारी है।
इस कार्रवाई में श्री राजेन्द्र कुमार मीना (आरपीएस), श्री दिलीप सिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी कुण्डेरा, श्री रूपसिंह, सहायक उपनिरीक्षक, पुलिस थाना कुण्डेरा (विशेष भूमिका), श्री नेतराम, हेड कांस्टेबल 347, कार्यालय वृत शहर सवाई माधोपुर तथा श्री भरत, कांस्टेबल 1355, पुलिस थाना कुण्डेरा शामिल रहे। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस मामले की गहन जांच आगे बढ़ा रही है।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
