सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी में 1 जुलाई से लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
जिला कलक्टर काना राम के निर्देश पर ग्राम पंचायतों के भारत निर्माण सेवा केन्द्रों में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

जिला कलक्टर काना राम के निर्देशानुसार जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में 12 जून से 15 जुलाई, 2026 तक प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में 1 जुलाई से 15 जुलाई तक विभिन्न ग्राम पंचायतों के भारत निर्माण सेवा केन्द्रों पर ग्रामीण सेवा शिविर लगाए जाएंगे, जहां ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर गौरव मित्तल के अनुसार 1 जुलाई को ग्राम पंचायत शेरपुर एवं दुमोदा, 2 जुलाई को खिलचीपुर एवं सिनोली, 3 जुलाई को भदलाव एवं अजनोटी, 6 जुलाई को मैनपुरा एवं हिम्मतपुरा, 7 जुलाई को श्यामपुरा, दोंदरी एवं हलोंदा, 8 जुलाई को रांवल एवं बन्धा, 9 जुलाई को चकेरी, रवांजना चौड़ एवं रामपुरा, 10 जुलाई को कुण्डेरा, पांचोलास एवं चितारा, 13 जुलाई को ओलवाड़ा, खिजूरी एवं टोडरा, 14 जुलाई को बाडोलास एवं रवांजना डूंगर तथा 15 जुलाई को कुस्तला एवं फलौदी के भारत निर्माण सेवा केन्द्र में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उप जिला कलक्टर गंगापुर सिटी बृजेन्द्र मीना के अनुसार गंगापुर सिटी क्षेत्र में 1 जुलाई को ग्राम पंचायत छावा, 2 जुलाई को मीनापाड़ा, 3 जुलाई को अमरगढ़, 6 जुलाई को नौगांव, 7 जुलाई को नारायणपुर टटवाड़ा, 8 जुलाई को कुनकटाकलां, 9 जुलाई को बूचौलाई, 10 जुलाई को उमरी, 13 जुलाई को खेडाबाढरामगढ़ एवं जाट बड़ौदा, 14 जुलाई को हीरापुर एवं महूकलां तथा 15 जुलाई को तलावड़ा एवं चूली के भारत निर्माण सेवा केन्द्र में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। निर्धारित तिथियों पर संबंधित ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
