जिला कलक्टर काना राम के निर्देशानुसार जिले में 12 जून से 15 जुलाई, 2026 तक आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के तहत 29 एवं 30 जून को विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है।

जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि 29 जून को सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत छारोदा, पचीपल्या एवं लहसोड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे। वहीं 30 जून को ग्राम पंचायत सुनारी तथा दोबड़ा कलां के भारत निर्माण सेवा केन्द्र में ग्रामीण सेवा शिविर लगाए जाएंगे।

इसी क्रम में 29 जून को गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत टोकसी में तथा 30 जून को ग्राम पंचायत खानपुर बडौदा के भारत निर्माण सेवा केन्द्र में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत आयोजित किए जा रहे इन शिविरों का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर आमजन को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन ने निर्धारित तिथियों पर संबंधित ग्राम पंचायतों के नागरिकों से शिविरों में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story