अभियुक्त की गिरफ्तारी और ईनाम का विवरण

"पुलिस थाना मानटाउन की कार्यवाही के तहत फरार ईनामी बदमाश जनकराम को पुलिस की विशेष टीम ने किरवाड़ा (बालघाट-जिला करौली) से दबोचा है।" जनकराज की गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित था। जनकराम धोखाधड़ी के मामले में दो वर्ष से फरार चल रहा था। जनकराज मीणा के विरूद्ध करीब आधा दर्जन चोरी, गम्भीर मारपीट, धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज है।


पुलिस प्रशासन का दिशा-निर्देश एवं सुपरविजन

यह कार्यवाही श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस, भरतपुर रेंज, भरतपुर श्री कैलाश विश्नोई आईपीएस एवं श्री अनिल कुमार बेनीवाल पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार की गई। श्री विजयसिंह अति० पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व श्री उदय सिंह पुलिस उपाधीक्षक शहर सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना मानटाउन श्री सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु "ऑपरेशन शिकंजा" चलाया जा रहा है।


ऑपरेशन शिकंजा के तहत सफलता

"ऑपरेशन शिकंजा के तहत गठित विशेष टीम ने धोखाधड़ी के मामले में दो वर्ष से फरार पांच हजार रूपये के ईनामी जनकराज पुत्र पृथ्वीराज मीणा निवासी किरवाड़ा थाना महावीरजी जिला करौली को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।"


मामले का घटनाक्रम (ये था मामला)

  • दिनांक 14.10.2024 को परिवादी महेन्द्र पुत्र निरंजन लाल शर्मा निवासी वैशाली नगर हाउसिंग बोर्ड सवाई माधोपुर ने अपनी बोलेरो गाड़ी को जनकराज मीणा को 5,72,000/- रूपये में बेची थी।
  • गाड़ी के पैसे मांगने पर जनकराज ने पैसा नहीं दिया और ना ही गाड़ी को वापिस दी।
  • इस पर थाना कोतवाली में प्रकरण संख्या 361/2024 धारा 420 ताहि में पंजीबद्ध हुआ था।
  • जनकराज मीणा घटना के बाद से फरार चल रहा था। जनकराज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम ने सार्थक प्रयास किया परन्तु वह पकड़ में नहीं आया।
  • ईनाम घोषित: जनकराज की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की ओर से 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया।

कैसे पकड़ में आया फरार ईनामी जनकराज?

"गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम द्वारा कई बार उसके छिपने के स्थानों पर पूर्व में दबिश दी गई थी, परन्तु हर बार जनकराज मीणा अपने शातिर दिमाग से बच निकलता था।" अपराधी जनकराज मीणा पुलिस की दबिशों के बाद घर से फरार था तथा अपने रिश्तेदारों व मित्रों/परिचितों के पास फरारी काट रहा था। ऋषिकेश कानिस्टेबल को इस अपराधी के बारे में पुख्ता जानकारी मिली कि वांछित जनकराज आज अपने गांव आया हुआ है।

थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संजय कुमार हैड कानिस्टेबल, ऋषिकेश, महेन्द्र वैष्णव कानिस्टेबल को भेजा गया। पुलिस की टीम द्वारा सूचनाओं का संकलन कर अपराधी को उसके गांव से दबोच लिया गया।


आपराधिक रिकॉर्ड का विवरण

बदमाश जनकराज मीणा के विरूद्ध हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट व लूट के अनेक प्रकरण पूर्व में दर्ज है:

क.स. प्रकरण का विवरण
1 223/2022 धारा 323, 341, 379, 506 ता०हि० थाना बालघाट
2 96/2021 धारा 279, 304ए ता०हि० थाना बालघाट
3 197/2021 धारा 143, 447, 427, 506 ता०हि०
4 99/2015 धारा 143, 323, 341, 379 ता०हि० थाना बालघाट
5 361/2024 धारा 420 ता०हि० थाना कोतवाली सवाई माधोपुर

कार्यवाही में शामिल रही पुलिस टीम

  • श्री सुनील कुमार गुप्ता, थानाधिकारी
  • श्री मदन लाल मीणा, थानाधिकारी कोतवाली
  • श्री अजीत मोगा, सायबर सेल
  • संजय कुमार, हैड कानिस्टेबल
  • ऋषिकेश (विशेष भूमिका)
  • महेन्द्र वैष्णव, कानिस्टेबल
Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story