अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत

सवाई माधोपुर। चौथ का बरवाड़ा कस्बे में बुधवार को वन विभाग ने चौथ माता मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चौथ माता मंदिर मार्ग पर वन क्षेत्र सीमा पर बड़ी संख्या में अवैध दुकानें लगी हुई है। उनका कहना हे कि इन दुकानों को हटाने के लिए पिछले कई दिनों से कार्यवाही की जानी थी जिसको लेकर बुधवार को वन विभाग द्वारा अतिक्रमण की कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

कार्यवाही का विवरण और वर्तमान स्थिति

  • वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार करीब 15 से अधिक दुकानों को कार्यवाही के दौरान हटाया गया।
  • अन्य दुकानों में सामान ज्यादा होने के कारण उन्हें दो दिन का समय दिया गया है।
  • वन विभाग की अधिकारी मनीषा ने बताया कि कार्यवाही के दौरान लगभग 15 दुकानों को हटाया गया है और अन्य दुकानों में सामान होने के कारण उन्हें दो दिन का समय दिया गया है।
  • उनका कहना हे कि दो दिन बाद बाकी दुकानों पर भी कार्यवाही की जाएगी।

विरोध और कानूनी चेतावनी

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान कुछ लोगो ने कार्यवाही का विरोध भी किया। "उनका कहना हे कि वन विभाग ने कार्यवाही को रोकने वाले लोगो के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करने की बात कही।"

विभाग का पक्ष: पूर्व सूचना और नोटिस

चौथ का बरवाड़ा में चौथ माता मंदिर मार्ग पर बड़ी संख्या में पूजा प्रसाद की दुकान लगी हुई है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह दुकान वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ था। उनका कहना है कि वन विभाग द्वारा विगत कई दिनों से नोटिस जारी करने के साथ दुकानदारों को समझाया भी गया था। लेकिन उसके बाद भी दुकान नहीं हटने के बाद वन विभाग ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम दिया।

दुकानदारों की नाराजगी और रोजगार का संकट

वही दूसरी ओर वन विभाग द्वारा की गई कार्यवाही से दुकानदारों में गहरी नाराजगी व्यक्त की है।

  • "दुकानदारों का कहना हे कि कार्यवाही के दौरान उन्हें काफी नुकसान हुआ हे ओर उनके सामने रोजगार का भी संकट खड़ा हो गया है।"
  • "दुकानदारों का कहना हे कि वह इन दुकानों से अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।"
  • लेकिन वन विभाग द्वारा की गई कार्यवाही के बाद उनकी दुकानें बंद हो चुकी हे ओर रोजगार भी अव्यवस्थित हो गया।
Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story