सवाई माधोपुर में 28 से 31 जुलाई तक ग्राम पंचायतों में लगेंगे फॉलोअप शिविर, 21 विभाग देंगे सेवाएं
सवाई माधोपुर में 28 से 31 जुलाई तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में फॉलोअप शिविर लगेंगे। जिला कलक्टर काना राम के आदेश पर 21 विभाग आमजन के कार्यों का संपादन करेंगे।

सवाई माधोपुर में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किए गए जन कल्याण शिविरों की निरंतरता में 28 से 31 जुलाई, 2026 तक जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में फॉलोअप शिविर लगाए जाएंगे। जिला कलक्टर काना राम के आदेशानुसार इन शिविरों में राजस्व विभाग सहित 21 विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक आमजन के कार्यों का संपादन करेंगे।
राज्य सरकार द्वारा 12 जून से 15 जुलाई, 2026 तक जन कल्याण शिविर के तहत ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया गया था। अब उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए 28 जुलाई को पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत कुस्तला, खण्डार की बहरावण्डा कलां, बामनवास की जाहिरा, बरनाला की बिछौछ तथा वजीरपुर की उदेईखुर्द में फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसी प्रकार 29 जुलाई को चौथ का बरवाड़ा की आदलवाड़ा कलां, मलारना डूंगर की शेषा, बौंली की पीपलवाड़ा, मित्रपुरा की बपूई तथा गंगापुर सिटी की उदेईकलां में फॉलोअप शिविर लगाए जाएंगे। वहीं 30 जुलाई को सवाई माधोपुर की लहसोड़ा, खण्डार की गोठबिहारी, बामनवास की सफीपुरा, बरनाला की बैराड़ा तथा वजीरपुर की पीलोदा में शिविर आयोजित होंगे।
31 जुलाई को चौथ का बरवाड़ा की सारसोप, मलारना डूंगर की चकबिलोली, बौंली की मामडोली तथा गंगापुर सिटी की गंगापुर सिटी में फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में राजस्व विभाग के अतिरिक्त 21 विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा आमजन के विभिन्न कार्यों का संपादन किया जाएगा, जिससे जन कल्याण शिविरों के दौरान किए गए कार्यों की निरंतरता सुनिश्चित हो सके।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
