सवाई माधोपुर में 53 लाख की अवैध शराब जब्त, 7 गिरफ्तार, 14 प्रकरण दर्ज
विशेष अभियान के तहत 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 3,200 लीटर वॉश नष्ट की गई और 14 अभियोग दर्ज किए गए।

सवाई माधोपुर जिले में 14 से 30 सितंबर 2026 के दौरान आबकारी विभाग द्वारा चलाए गए विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत अवैध शराब जब्ती और कार्रवाई का निरीक्षण करते अधिकारी व दल।
14 से 30 सितंबर 2026 तक चलाए गए विशेष निरोधात्मक अभियान में सवाई माधोपुर जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 53 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की। अभियान के दौरान 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 3,200 लीटर वॉश नष्ट की गई।
आबकारी आयुक्त राजस्थान, उदयपुर के निर्देशानुसार चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न सूचनाओं के आधार पर नाकाबंदी कर संभावित स्थानों को चिन्हित किया गया और संयुक्त आबकारी धावे किए गए। कार्रवाई अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (योजना एवं नीति) प्रदीप सिंह सांगावत एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, जोन भरतपुर बद्रीनारायण मीना के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी हरीश रोलन के नेतृत्व में की गई।
अभियान के दौरान राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 के तहत कुल 14 अभियोग दर्ज किए गए। इनमें 9 साधारण श्रेणी, 3 महत्वपूर्ण श्रेणी एवं 2 बीएलसी प्रकरण शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान 228 पव्वे देशी मदिरा, 2,407 बोतल एवं 19,200 पव्वे अंग्रेजी मदिरा, 30 बोतल बीयर तथा 45 बोतल हथकड़ शराब जब्त की गई। जब्त शराब का अनुमानित मूल्य 53 लाख रुपये बताया गया है।
जब्त अंग्रेजी शराब में 2,394 बोतल एवं 19,200 पव्वे पर ‘फॉर सेल इन पंजाब’ अंकित है। अभियान के दौरान 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 3,200 लीटर वॉश नष्ट की गई।
कार्रवाई में सहायक आबकारी अधिकारी डॉ. रचना राठौड़, आबकारी निरीक्षक अरविन्द सिंह, आबकारी निरीक्षक त्रिलोक अग्रवाल, प्रहराधिकारी सुरेश सहित आबकारी निरोधक दल एवं अन्य ईपीएफ जाप्ते का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में अवैध शराब से जुड़े कुल 14 प्रकरण दर्ज कर बड़ी मात्रा में शराब और वॉश को जब्त एवं नष्ट किया गया।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur
नाम: हरक चंद जैन
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)
परिचय
हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:
- दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
- अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।
