शनिवार को सवाई माधोपुर के शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। 9 सितम्बर को होने वाले मतदान में अधिकाधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और मतदान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों एवं नवमतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचारों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने निबंधों के माध्यम से अधिकाधिक मतदान, निर्भय एवं निष्पक्ष मतदान तथा नैतिक रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। मतदाताओं को बिना किसी भय, प्रलोभन अथवा दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय, सवाई माधोपुर की ओर से सतरंगी सप्ताह के तहत मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया, मताधिकार के महत्व तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धीरेन्द्र सिंह जादौन, ईएलसी जिला समन्वयक कॉलेज प्रोफेसर राजेश कुमार मीणा, कॉलेज ईएलसी प्रभारी डॉ. धर्मेन्द्र कुमार मीणा, सहायक आचार्य मोनिशा मीणा सहित स्वीप टीम के हुकमचन्द नामा, मनीष कुमार शर्मा, विजेन्द्र पाल सिंह आमेरा, सुनील गर्ग एवं चन्द्र प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से 9 सितम्बर को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है। सतरंगी सप्ताह के तहत आयोजित निबंध प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों और नवमतदाताओं के बीच निर्भय, निष्पक्ष एवं नैतिक मतदान का संदेश पहुंचाया।

फोटो कैप्शन : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

Harak Chand Jain, Sawai Maadhopur

नाम: हरक चंद जैन

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: सवाई माधोपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जनहित के मुद्दे और स्थानीय समाचार (सवाई माधोपुर)

परिचय

हरक चंद जैन राजस्थान के सवाई माधोपुर क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से सवाई माधोपुर जिले के स्थानीय समाचारों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

हरक चंद जैन को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में 45 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। अपने इस दीर्घकालिक करियर के दौरान वह कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों से जुड़े रहे हैं:

  • दैनिक प्रातःकाल: पिछले 6 वर्षों से लगातार 'दैनिक प्रातःकाल' के साथ जुड़कर कार्यरत हैं।
  • अन्य समाचार पत्र: इसके पूर्व उन्होंने धर्म दिवाकर, देश की धरती, जननायक, नवज्योति, नवभारत टाइम्स और महका भारत जैसे विभिन्न समाचार पत्रों के लिए पत्रकारिता की है।

Next Story