07.02.2025, पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर श्री अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि दिनांक 03.02.2026 को ग्राम कोडयाई में एक वृद्ध महिला की हत्या की घटना का पर्दाफाश करते हुए अभियुक्त रामलाल जोगी पुत्र गोपी जोगी उम्र 47 साल निवासी कोडयाई थाना बौली को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


घटना का विवरण

दिनांक 03.02.2026 को मृतका के पुत्र श्री हसंराज मीणा निवासी कोडयाई ने दर्ज कराया कि:

"आज दोपहर को बकरियों चराने के लिए खेतो पर गई थी, जिसकी अज्ञात मुल्जिमान ने धारदार हथियार से गर्दन एवं दोनो पैर काट कर निर्मम हत्या कर दी तथा चांदी के कड़े, कान के कुडंल, गले से चैन लूट कर फरार हो गये"

इत्यादि रिपोर्ट पर 40/2026 धारा 103(1), 238(sqrt(gamma)), 309(6) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। घटना की गम्भीरता एव जनभावना को मध्यनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर द्वारा घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए घटना का खुलासा करने के लिए दस दिवस का समय निर्धारित किया गया था।


पुलिस द्वारा किये प्रयास

इस वारदात के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार थाना बौंली पर केम्प करते हुए स्वयं के नेतृत्व में घटना का विस्तृत विश्लेषण कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौली, वृताधिकारी बौली, थानाधिकारी बौली श्री जितेन्द्र सिंह एवं जिले के विभिन्न थानाधिकारियों एवं जिले के चुन्निदा अधिकारियों की एसआईटी का गठन कर अज्ञात मुल्जिम की पतारसी एवं माल की बरामदगी हेतु विशेष कार्य योजना बनाई गई।

  • इस घटना की तरीका वारदात को ध्यान में रखते हुए तथा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के आधार पर जांच के तथ्यों का निर्धारण कर प्रत्येक बिन्दु पर काम करते हुए अलग-अलग टीमो का गठन किया गया।
  • मृतका के परिवार से संबंधित बिन्दुओं- मित्रता, आपसी लेन-देन, रंजिश, चरित्र इत्यादि के बारे में जानकारी एकत्रित कर जांच की गई।
  • सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग, खेतो में काम करने वाले एवं रखवाली करने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
  • पूर्व में चालानशुदा अपराधियों की सूची बनाकर उनकी उपस्थिति को चैक किया गया, क्षेत्र के संदिग्ध, आदतन एवं सकिय बदमाशों को चिन्हित कर आसूचनाओं का संकलन किया गया।
  • तकनीकी टीम, एफएसल टीम, एमओबी टीम, डॉग स्कवाड द्वारा भी आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किये गये।
  • घटना के खुलासे के लिए 25 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया।

घटना का खुलासा

आसूचनाओं के संकलन से तथ्य सामने आया कि आरोपी रामलाल नाथ का मृतका के परिवार से अच्छे संबंध थे। दोनो परिवारों में आपस में सभी सामाजिक प्रोग्राम में आना जाना था। आरोपी ने मृतका के बडें पुत्र से 2.5 लाख रूपये का कर्जा भी ले रखा था। मृतका रोजाना खेतों में बकरी चराने जाती थी तथा वही पास में आरोपी काश्त करता था, जिसको मृतका के आने जाने का पूर्ण पता था।

घटना के दिन आरोपी का अलग रास्ते से किसी के द्वारा घटनास्थल की तरफ मोटर साईकिल से जाते हुए देखा गया था तथा एक अन्य व्यक्ति द्वारा भी एक सर्दिग्ध मोटर साईकिल को घटना स्थल के पास सरसों के खेत में देखा गया था। जिसकी गतिविधि संदिग्ध होने पर आरोपी की तलाश की गई तो सामने आया कि वह घटना के बाद से ही घर से गायब है, जो मृतका के करीबी होने के बावजूद भी अन्तिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ।

पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा तलाश हेतु कई जगह दबीशे दी गई, दौराने तलाश आरोपी को आज सुबह थानाधिकारी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा दतवास मोड़ से डिटेन कर अनुसंधान किया तो आरोपी ने अपना कर्जा चूकाने के लिए मृतका की नृशंस हत्या कर चांदी के कडें, कानों के सोने के कुडंल व गले का सोने का पैडल ले जाना बताया है।


आरोपी की स्वीकारोक्ति

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने इस वारदात को अंजाम देने के लिए दस दिन से ही प्लान बना रखा था, जिसने हत्या के लिए एक कुल्हाड़ी पहले ही सरसों के खेत में छुपा कर रख रखी थी। घटना के दिन आरोपी एक अलग कच्चे रास्ते से मोटर साईकिल से घटना स्थल पर पहुंचा, मोटर साईकिल को करीब एक किलोमीटर दूर ही खड़ा कर दिया था तथा पैदल चल कर बकरी चरा रही महिला के पास आ गया तथा मृतका को विश्वास में लेने के लिए घटना स्थल पर उसके साथ बीडी पी।

"उसी दौरान मौका देख कर मृतका के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे मृतका बेहोश हो गई उसके बाद दोनो पैर काट कर चांदी के कडे, कानों के सोने के कुडंल व गले का सोने का पैडल ले लिया तथा उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी, हत्या के उपरान्त उस कोई शंक नही करे इसलिए आरोपी मोटर साईकिल से गांव व घर पर भी आया था।"


बरामदगी

गिरफ्‌तारशुदा मुल्जिम रामलाल की निशादेही से मृतका के चांदी के कडें, कानों के सोने के कुडंल व गले का सोने का पैडल बरामद किये जा चुके है। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस घटना में खुलासे में सार्थक प्रयास करने वाले सभी अधिकारियों / कर्मचारियों की प्रशंसा की।


टीम का महत्वपूर्ण योगदान

  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीलकमल मीणा
  • वृताधिकारी उमेश कुमार गुप्ता
  • सुश्री अनिता राठौड़ प्रशिक्षु आरपीएस
  • थानाधिकारी थाना जितेन्द्र सिंह एवं थाना बौली टीम
  • थानाधिकारी थाना मानटाउन सुनील कुमार गुप्ता थाना एवं थाना मानटाउन टीम
  • थानधिकारी थाना मलारना डूंगर राजेश मीणा एवं थाना मलारना डूंगर टीम
  • थानाधिकारी थाना खण्डार लक्ष्मण सिंह एवं थाना खण्डार टीम
  • थानाधिकारी थाना सूरवाल बनी सिंह एवं थाना सूरवाल टीम
  • थानाधिकारी थाना गंगापुर सदर राधारमन गुप्ता एवं थाना गंगापुर सदर टीम
  • थानाधिकारी थाना मित्रपुरा सुशीला मीणा एवं थाना मित्रपुरा टीम
  • गठित एसआईटी टीम सवाई माधोपुर
  • जिला विशेष टीम टोंक प्रभारी शकंर लाल सहायक उप निरीक्षक एवं सदस्य
  • प्रभारी डीएसटी श्याम सुन्दर एवं टीम डीएसटी
  • प्रभारी अजीत मोगा सायबर सेल एवं टीम सायबर

पुलिस की अपील

जिला पुलिस सवाई माधोपुर द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि जो माँ-बहने सोने / चांदी के महगें गहने / जेवरात पहनती है तथा महंगे गहने / जेवरात पहन कर जगंल, खेत, सुनसान स्थान, बकरी वगैर चराने अकेली जाती है, वे ऐसे स्थानों पर अकेले जाते समय महंगे आभूषण नही पहने, अथवा किसी के साथ जायें।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story